facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूरोप में महंगाई दर घटकर 5.5 प्रतिशत पर आई, पर ब्याज वृद्धि पर अभी लगाम लगने की संभावना नहीं

Advertisement

मुख्य मंहगाई एक महीने पहले के 5.3 प्रतिशत से थोड़ा बढ़कर 5.4 प्रतिशत हो गई। इसमें उतार-चढ़ाव वाले खाद्य और ईंधन की कीमतों को शामिल नहीं किया जाता है।

Last Updated- June 30, 2023 | 5:27 PM IST
Inflation in Europe came down to 5.5 percent, but there is no possibility of curbing interest hike

यूरोप में महंगाई में एक बार फिर जून में गिरावट आई है। हालांकि यह गिरावट इतना पर्याप्त नहीं है जिससे खरीदारों को राहत देने या अधिक ब्याज दरों में बढ़ोतरी को रोका जा सके।

यूरोपीय संघ (EU) सांख्यिकी एजेंसी यूरोस्टेट ने शुक्रवार को कहा कि वार्षिक दर 20 देशों में मई के 6.1 प्रतिशत से घटकर जून में 5.5 प्रतिशत पर आ गई है। हालांकि यह अक्टूबर के 10.6 प्रतिशत की तुलना में काफी नीचे आ गई है, लेकिन अमेरिका, यूरोप और ब्रिटेन में लगातार ऊंची कीमतों ने दुनिया के कुछ शीर्ष केंद्रीय बैंकों को यह स्पष्ट करने के लिए प्रेरित किया है कि वे दरें बढ़ाना जारी रखेंगे और उन्हें तब तक वहीं छोड़ देंगे, जब तक महंगाई अपने दो प्रतिशत के लक्ष्य तक नहीं आ जाती।

महंगाई के इस स्तर को अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा माना जाता है। उपभोक्ताओं को ऊर्जा कीमत के स्तर पर राहत मिली है, जिनमें पिछले साल के संकट के बाद 5.6 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं खाद्य महंगाई घटकर 11.7 प्रतिशत पर रही जबकि मई में 12.5 प्रतिशत थी।

मुख्य मंहगाई एक महीने पहले के 5.3 प्रतिशत से थोड़ा बढ़कर 5.4 प्रतिशत हो गई। इसमें उतार-चढ़ाव वाले खाद्य और ईंधन की कीमतों को शामिल नहीं किया जाता है और यह दीर्घकालिक मूल्य दबावों की स्पष्ट तस्वीर पेश करती है।

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 5:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement