facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Saif Championship 2023: मजबूत लेबनान के खिलाफ भारत को सुनील छेत्री के करिश्माई प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद

Advertisement

छेत्री शानदार लय में है और वह तीन मैचों में पांच गोल के साथ टूर्नामेंट की तालिका में शीर्ष पर है।

Last Updated- June 30, 2023 | 3:50 PM IST
Indian Football team

भारतीय टीम सैफ फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शनिवार को जब लेबनान की मजबूत टीम के खिलाफ मैदान में उतरेगी जो उसे अपने करिश्माई कप्तान से एक और दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

गत चैंपियन भारत ने ग्रुप ए से कुवैत के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि लेबनान ने ग्रुप ए में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम-चार चरण का टिकट पक्का किया। छेत्री शानदार लय में है और वह तीन मैचों में पांच गोल के साथ टूर्नामेंट की तालिका में शीर्ष पर है। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ गोल की हैट्रिक भी शामिल है।

कुवैत के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में छेत्री ने शानदार तरीके से गोल कर के यह साबित किया कि वह अब भी अपने खेल के शीर्ष पर है। लेबनान के खिलाफ चुनौती से पार बनाने के लिए छेत्री को एक बार फिर से अपना दमखम दिखाना होगा।

सहल अब्दुल समद, महेश सिंह और उदांता सिंह जैसे खिलाड़ियों को अपने कप्तान का साथ देने के लिए आगे आना होगा। इन सभी ने टूर्नामेंट में अच्छे से अपनी भूमिका निभाई है लेकिन छेत्री के अलावा केवल उदांता और महेश ही टीम के लिए गोल करने में सफल रहे है।

लेबनान जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भारत के लिए छेत्री पर निर्भरता घातक हो सकती है। टीम को रक्षापंक्ति से अपने दमदार खेल को जारी रखने की उम्मीद होगी। टीम ने पिछले नौ मैचों में सिर्फ एक गोल गंवाया है और वह भी कुवैत के खिलाफ आत्मघाती गोल था।

भारत और लेबनान ने अब तक आठ बार एक-दूसरे का सामना किया है। दोनों टीमों के बीच जीत-हार के रिकॉर्ड में लेबनान 3-2 से आगे है। तीन अन्य मुकाबले बराबरी पर छूटे है। इस बार भारतीय टीम का मनोबल हालांकि बढ़ा हुआ होगा।

लेबनान के खिलाफ उसके दो हालिया मुकाबलों में सकारात्मक परिणाम मिले। भारत ने इस महीने की शुरुआत में ओडिशा में इंटरकांटिनेंटल कप के लीग मैच में लेबनान को गोलरहित ड्रॉ पर रोका और टूर्नामेंट के फाइनल में उसे 2-0 से हराया। फुटबॉल की प्रतिस्पर्धी दुनिया में पिछले मैचों के रिकॉर्ड ज्यादा मायने नहीं रखते।

भारत इस मध्य एशियाई प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। लेबनान ने ग्रुप चरण में भूटान, मालदीव और बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। वहीं भारत को पाकिस्तान के खिलाफ अपेक्षाकृत आसान मुकाबले के बाद नेपाल और कुवैत से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम को एक बार फिर से मुख्य कोच इगोर स्टिमक की सेवाएं नहीं मिलेंगी। कुवैत के खिलाफ मैच के दौरान क्रोएशिया के इस पूर्व खिलाड़ी को टूर्नामेंट के दौरान दूसरी बार रेड कार्ड दिखाया गया था।

सेमीफाइनल मैच: कुवैत बनाम बांग्लादेश : शनिवार शाम 03:30 बजे

भारत बनाम लेबनान : शनिवार शाम 07:30 बजे

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 3:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement