Earthquake Today: जम्मू-कश्मीर के डोडा, लद्दाख में भूकंप के झटके
जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय डोडा जिले में रविवार तड़के कम तीव्रता के दो भूकंप आए। केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख में भी शनिवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अधिकारियो ने बताया कि कहीं से भी किसी प्रकार का नुकसान होने की जानकारी नहीं मिली है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि डोडा […]
‘Microsoft’ ने जून की शुरुआत में कई सेवाएं प्रभावित होने की बात स्वीकारी
माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस सूट में शामिल आउटलुक ईमेल और वनड्राइव फाइल-शेयरिंग ऐप तथा कंपनी के क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ी कई सेवाओं में जून की शुरुआत में छिटपुट, लेकिन गंभीर व्यवधान सामने आए। एक हैकर समूह ने माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ी सेवाओं पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उसने ‘जंक ट्रैफिक’ को कंपनी […]
अमेरिका-चीन में बढ़ते तनाव के बीच ब्लिंकन बीजिंग पहुंचे
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन चीन की राजनयिक यात्रा पर रविवार तड़के बीजिंग पहुंचे। दोनों वैश्विक शक्तियों के बीच बढ़ते तनाव में कमी लाने की कोशिशों के तहत उनकी इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के पदभार ग्रहण करने के बाद से ब्लिंकन चीन की यात्रा […]
दक्षिणी कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 8 लोग घायल
दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक मकान में हुई गोलीबारी में आठ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। ‘केएबीसी-टीवी’ की खबर के अनुसार, लॉस एंजिलिस के दक्षिण में स्थित कार्सन शहर में एक ‘पूल पार्टी’ के दौरान गोलीबारी होने की सूचना मिलने के बाद आधी रात के तुरंत बाद अधिकारी मौके पर […]
Cyclone Biparjoy: LIC ने चक्रवात से प्रभावित लोगों के लिए रियायतों की घोषणा की
एलआईसी ने ‘बिपारजॉय’ चक्रवात से प्रभावित बीमा नीतियों और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के दावेदारों की कठिनाइयों को कम करने के लिए शनिवार को रियायतों की घोषणा की। जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने एक बयान में कहा कि वह सहायता प्रदान करने के लिए प्रभावित लोगों से संपर्क कर रहा है, हालांकि चक्रवात से […]
‘आदिपुरुष’ ने वैश्विक स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की 140 करोड़ रुपये की कमाई
एक्शन और ‘स्पेशल इफेक्ट्स’ से भरपूर फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने रिलीज के पहले दिन वैश्विक स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी टी-सीरीज ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ‘आदिपुरुष’ ने अखिल भारतीय स्तर […]
संयुक्त राष्ट्र ने IMF, वर्ल्ड बैंक की आलोचना तेज की
द्वितीय विश्व युद्ध के अवशेष से बनी नई विश्व व्यवस्था के प्रमुख स्तंभ के रूप में तीन संस्थाओं संयुक्त राष्ट्र, IMF और वर्ल्ड बैंक का गठन हुआ था। हालांकि, अब इनमें से एक संयुक्त राष्ट्र ने बाकी दो संस्थाओं की आलोचना तेज कर दी है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस IMF और वर्ल्ड बैंक […]
अतीक अहमद के सहयोगियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी में नकदी, संपत्ति संबंधी दस्तावेज बरामद
दो महीने पहले एक हमले में मारे गए गैंगस्टर-नेता अतीक अहमद से जुड़े कुछ ‘‘जाने-माने’’ बिल्डर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य लोगों के ठिकानों पर इस सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई छापेमारी में संपत्तियों की बिक्री और खरीद से संबंधित दस्तावेज, 17.80 लाख रुपये नकद और कुछ अन्य सामग्री बरामद हुई है। ED ने […]
टीम को गोल करने के और मौके बनाने की जरूरत: हॉकी कप्तान हरमनप्रीत
पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शनिवार को स्वीकार किया कि भारत को एशियाई खेलों सहित आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए ‘टचलाइन’ से कम गोल गंवाने पर ध्यान देने के साथ सर्कल से गोल करने के अधिक मौके बनाने होंगे। भारत को FIH प्रो लीग के यूरोपीय दौरे पर मिश्रित परिणाम मिला। […]
भारतीय प्रतिभाओं, नवाचार से Google के उत्पादों को वैश्विक स्तर पर मिल रही है मजबूती: शीर्ष अधिकारी
Google के लिए भारत सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है। प्रौद्योगिकी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह अविश्वसनीय प्रतिभा तथा नवाचार का स्रोत है, जिससे वैश्विक स्तर पर कंपनी के उत्पादों को तैयार करने और उन्हें बेहतर बनाने में मदद मिलती है। Google के प्रशासनिक मामलों और सार्वजनिक नीति के वैश्विक […]









