Manipur: केंद्रीय मंत्री आर के रंजन सिंह के आवास पर भीड़ ने की तोड़फोड़, सुरक्षा बलों के साथ झड़प
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आर के रंजन सिंह के इंफाल स्थित आवास में भीड़ ने तोड़फोड़ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों और दमकल कर्मियों ने भीड़ की आग लगाने की कोशिश गुरुवार रात नाकाम कर दी और मंत्री के आवास को जलने से बचा लिया। इससे पहले, इंफाल […]
पतंजलि का कारोबार पांच वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य : बाबा रामदेव
पतंजलि समूह ने सभी तरह के उपभोक्ताओं के लिए उत्पाद उतारने की मंशा जताने के साथ ही अगले पांच वर्षों में अपना कारोबार बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये का करने का लक्ष्य रखा है। समूह के प्रमुख बाबा रामदेव ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए […]
Delhi HC ने मुखर्जी नगर में कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना पर संज्ञान लिया
दिल्ली उच्च न्यायालय ने यहां मुखर्जी नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना पर शुक्रवार को स्वत: संज्ञान लिया और अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह के संस्थानों में सुरक्षा की स्थिति की जांच करने को कहा। न्यायमूर्ति जसमीत सिंह और न्यायमूर्ति विकास महाजन की पीठ ने बृहस्पतिवार की घटना […]
Cyclone Biparjoy: गुजरात में चक्रवाती तूफान से किसी की जान नहीं गई- NDRF DG
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक अतुल करवाल ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात में चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के आने के बाद किसी की जान नहीं गई है। हालांकि 23 लोग विभिन्न घटनाओं में घायल हुए हैं और राज्य के कम से कम एक हजार गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। चक्रवाती तूफान […]
भारत, अमेरिका में शीघ्र सीमा शुल्क निकासी के लिए समझौते पर चर्चा
भारत और अमेरिका शीघ्र सीमा शुल्क निकासी के लिए एक पारस्परिक मान्यता समझौते (एमआरए) को जल्द पूरा करने की कोशिश में जुटे हैं जिसमें दोनों देशों के अधिकृत आर्थिक परिचालकों को त्वरित मंजूरी मिलेगी। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के प्रमुख विवेक जौहरी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि […]
बीमा सुगम सुविधा के अगस्त तक शुरू होने की संभावना कम : IRDAI
किफायती बीमा सुविधा ‘बीमा सुगम’ के अगस्त तक शुरू होने की संभावना कम हो गई है क्योंकि बीमा नियामक इरडा इसे अधिक कारगर बनाने के लिए इसमें कुछ संशोधन कर रहा है। बीमा सुगम बाजार में आने के बाद किसी ई-कॉमर्स मंच की तरह ऑनलाइन बीमा बाजार के तौर पर काम करेगा। इसके माध्यम से […]
असम सरकार ने छह समुदायों के लिए मेडिकल कॉलेजों में आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाई
असम सरकार ने अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) के छह समुदायों और गैर क्रीमी लेयर से संबंधित अधिकांश अन्य पिछड़ी जाति (एमओबीसी) के लिए राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस की आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को यह फैसला […]
पाकिस्तान ने IMF की ऋण सहायता रुकने के लिए भू-राजनीति को ठहराया जिम्मेदार
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने आईएमएफ की ऋण सहायता रुकने के लिए भू-राजनीति को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक संस्थाएं चाहती हैं कि नकदी संकट से जूझ रहा यह देश श्रीलंका की तरह धन अदायगी में चूक करे और उसके बाद बातचीत शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि आईएमएफ ने नौवीं […]
SAT ने SEBI के आदेश के खिलाफ सुभाष चंद्रा, पुनीत गोयनका को अंतरिम राहत देने से किया इनकार
प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (SAT) ने एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और उनके बेटे पुनीत गोयनका को SEBI के आदेश के खिलाफ कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। इससे पहले भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने सोमवार को चंद्रा और समूह की कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) के प्रबंध निदेशक एवं […]
GST काउंसिल की बैठक 11 जुलाई को, टैक्स चोरी और ऑनलाइन गेमिंग पर करेगी चर्चा
GST काउंसिल 11 जुलाई को फर्जी पंजीकरण और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के जरिए होने वाली धोखाधड़ी पर नकेल कसने के लिए कुछ और उपायों पर चर्चा करेगी। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के चेयरमैन विवेक जौहरी ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम कर चोरी रोकने के लिए कुछ अन्य उपायों पर विचार कर […]









