इस कंपनी के पेट्रोल-पंप पर मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल, सरकारी तेल कंपनियों की चिंता बढ़ी!
देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी ईंधन खुदरा विक्रेता नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने सरकारी तेल विपणन कंपनियों के मुकाबले एक रुपये कम कीमत पर Petrol-Diesel बेचना शुरू किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और ब्रिटेन की उसकी साझेदार BP PLC पहले ही PSU कंपनियों के मुकाबले कम कीमत पर ईंधन बेच रही है। […]
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज सुहावना रहेगा मौसम, बारिश होने की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह मौसम सुहावना रहने से दिल्ली वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश होने का अनुमान लगाया है। शहर में सोमवार […]
NHPC Q4 results: नेट प्रॉफिट 39 फीसदी बढ़ा, प्रति शेयर 4.50 रुपये के डिविडेंड का ऐलान
NHPC का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की मार्च तिमाही में 39.40 फीसदी बढ़कर 719.18 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि जनवरी-मार्च 2021-22 के दौरान उसका शुद्ध लाभ 515.90 करोड़ रुपये था। NHPC ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 2,228.68 करोड़ रुपये हो गई, जो […]
RBI Annual Report: भारत की वृद्धि गति 2023-24 में बरकरार रहने की संभावना
मजबूत व्यापक आर्थिक नीतियों और जिंस कीमतों में नरमी के चलते भारत की वृद्धि गति 2023-24 में बरकरार रहने की संभावना है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मंगलवार को जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही। केंद्रीय बैंक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति में कमी की उम्मीद भी है। हालांकि, रिपोर्ट […]
CSK vs GT: हार्दिक ने धोनी के पांचवां IPL खिताब जीतने के बाद कहा, नियति ने उनके लिए यह लिखा था
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपने मार्गदर्शक (मेंटर) और प्रतिद्वंद्वी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि ‘नियति ने उनके लिए यही लिखा था’ कि वह संभवत: अपने आखिरी इंडियन प्रीमियर लीग सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला पांचवां खिताब दिलाएं। सीएसके ने सोमवार […]
US debt ceiling crisis: ऋण सीमा पर मतदान का दिन नजदीक आने के बीच बाइडन ने सांसदों से समर्थन मांगा
US Debt Ceiling Crisis: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि ऋण सीमा तय करने के लिए प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैकार्थी के साथ बातचीत के बाद उन्हें अच्छा लग रहा है। गौरतलब है कि बाइडन और मैकार्थी के बीच देश की ऋण सीमा बढ़ाने को लेकर रविवार को अंतिम सहमति बन गई […]
Delhi Excise Policy Scam: दिल्ली HC ने मनीष सिसोदिया को जमानत देने से किया इनकार
दिल्ली उच्च न्यायालय ने शहर की आबकारी नीति से जुड़े उस मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को मंगलवार को जमानत देने से इनकार कर दिया, जिसकी जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने ‘आप’ के नेता को यह कहते हुए जमानत देने से इनकार […]
चीन ने लॉन्च किया अपना अंतरिक्ष मिशन Shenzhou 16
चीन ने मंगलवार को शेनझोउ-16 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया और पांच महीने के मिशन के लिए अपने अंतरिक्ष स्टेशन में एक आम नागरिक सहित तीन अंतरिक्ष यात्रियों को रवाना किया। ‘चाइना मैनड स्पेस एजेंसी’ (सीएमएसए) के अनुसार, ‘लॉन्ग मार्च-2एफ कैरियर रॉकेट’ के जरिए अंतरिक्ष यान उत्तर-पश्चिम चीन में जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर […]
Unemployment rate: मार्च तिमाही में घटी बेरोजगारी दर, महिलाओं और पुरुषों के बेरोजगारी दर में आई कमी
Unemployment rate: शहरी क्षेत्रों में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में बेरोजगारी दर (Unemployment rate) इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में घटकर 6.8 प्रतिशत रही। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन कार्यालय (NSSO) के आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले इसी तिमाही में यह 8.2 प्रतिशत थी। बेरोजगारी दर पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में सबसे […]
2,000 नोट का मामला : सीतारमण ने चिदंबरम के बयान की निंदा की
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बयान की सोमवार को आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में पूर्व वित्त मंत्री को दोष लगाना अच्छा नहीं लगता। वह नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर यहां आयोजित […]









