facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘आदिपुरुष’ ने वैश्विक स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की 140 करोड़ रुपये की कमाई

Advertisement

रिलीज के पहले दिन की कमाई के मामले में 'आदिपुरुष' ऋतिक रोशन की 'वॉर' रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र' और शाहरुख खान की 'पठान' जैसी फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

Last Updated- June 17, 2023 | 4:53 PM IST
Adipurush Controversy: Protests against 'Adipurush' in several districts of UP, saints demand ban

एक्शन और ‘स्पेशल इफेक्ट्स’ से भरपूर फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने रिलीज के पहले दिन वैश्विक स्तर पर बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस फिल्म का निर्माण करने वाली कंपनी टी-सीरीज ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ‘आदिपुरुष’ ने अखिल भारतीय स्तर पर हिंदी भाषा में बनी अब तक की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सर्वाधिक कमाई की है।

टी-सीरीज की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, सिनेमाई रूप से असाधारण फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने बॉक्स ऑफिस पर व्यापक प्रभाव डाला है। इस फिल्म ने वैश्विक स्तर पर दर्शकों का दिल जीतते हुए बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन रिकॉर्ड 140 करोड़ रुपये की कमाई की है।

‘आदिपुरुष’ रामायण पर आधारित है और यह शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म में अभिनेता प्रभास ने राघव (राम), कृति सैनन ने जानकी (सीता) और सैफ अली खान ने लंकेश (रावण) की भूमिका निभाई है।

निर्माताओं के अनुसार, रिलीज के पहले दिन की कमाई के मामले में ‘आदिपुरुष’ ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ रणबीर कपूर की ‘ब्रह्मास्त्र’ और शाहरुख खान की ‘पठान’ जैसी फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

Advertisement
First Published - June 17, 2023 | 4:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement