ठाणे में BPCL की डीजल पाइपलाइन में रिसाव, पाइपलाइन अस्थायी रूप से बंद
राष्ट्रीय तेल शोधक कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुंबई और मनमाड जिले को जोड़ने वाली उसकी पाइपलाइन में रिसाव ईंधन चोरी की नाकाम कोशिश के कारण हुआ है। गुरुवार सुबह ठाणे शहर के पास शील फाटा इलाके में एक गिरोह के सदस्यों ने ईंधन चोरी की कोशिश की […]
IPL Auction 2023: नीलामी में करेन, स्टोक्स और ग्रीन को मिल सकती है मोटी कीमत
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुक्रवार को यहां होने वाली मिनी ऑक्शन में बेन स्टोक्स, सैम करेन, कैमरन ग्रीन और मयंक अग्रवाल जैसे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 10 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होड़ देखने को मिल सकती है। इस मिनी ऑक्शन में 30 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 87 खाली स्थानों के लिए 405 क्रिकेटरों […]
Sula Vineyards IPO listing: सुला वाइनयार्ड्स की बाजार में पहले दिन धीमी रही शुरुआत
अग्रणी शराब विनिर्माता कंपनी सुला वाइनयार्ड्स के शेयर की गुरुवार को बाजार में शुरुआत धीमी रही। कंपनी के शेयर 357 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले एनएसई पर महज एक फीसदी की बढ़त के साथ लिस्टेड हुए। बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य 357 रुपये से 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 358 रुपये […]
Meta ने नवंबर में Facebook, Instagram पर 2.29 करोड़ कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की
सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा ने नवंबर में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भारतीय उपयोगकर्ताओं की 2.29 करोड़ से अधिक कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की है। कंपनी ने गुरुवार को अपनी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने फेसबुक पर 1.95 करोड़ से अधिक सामग्री […]
राजस्थान के कई इलाकों में घना कोहरा, बीकानेर में पारा 4.6 डिग्री
राजस्थान के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। राज्य में बीते 24 घंटे में बीकानेर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार रात पिलानी और सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, नागौर में 6.6 डिग्री, संगरिया में 7.5 डिग्री, […]
योग्य अविवाहितों ने दुल्हन की तलाश में सोलापुर में मार्च निकाला
महिला-पुरूष अनुपात में विषमता का मुद्दा उठाते हुए योग्य अविवाहित युवकों ने अपने लिए दुल्हन की तलाश में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में मार्च निकाला। एक संगठन ने बुधवार को ‘दुल्हन मोर्चे’ का आयोजन किया था और जिलाधिकारी के कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपकर महाराष्ट्र में पुरूष-महिला अनुपात में सुधार के लिए प्रसव पूर्व निदान […]
चीन ने बताया देश में कैसे होती है कोविड-19 मृतकों की गिनती
चीन में केवल निमोनिया या सांस लेने में परेशानी से होने वाली मौतों को कोविड मृतकों के आधिकारिक आंकड़ों में शामिल किया जाता है। चीन के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस लिहाज से मृतकों की संख्या अपने आप कम हो जाती है जबकि पाबंदियों में ढील दिए जाने के बाद संक्रमण के […]
मुकेश अंबानी की Reliance जर्मन कंपनी Metro AG के भारतीय कारोबार का करेगी अधिग्रहण
उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत के खुदरा क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की कवायद के तहत जर्मनी की कंपनी मेट्रो एजी के भारत में थोक परिचालन का 2,850 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी। एक संयुक्त बयान में कहा गया, ‘‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहयोगी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) […]
पेले का स्वास्थ्य बिगड़ा, गुर्दे और हृदय भी प्रभावित
कैंसर और सांस संबंधी परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती दिग्गज फुटबॉलर पेले का स्वास्थ्य बिगड़ गया है और चिकित्सकों के अनुसार उनका कैंसर बढ़ गया है तथा उनके ह्रदय और गुर्दे भी प्रभावित हो गए हैं। साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल ने बुधवार को बयान में कहा कि 82 वर्षीय पेले का कैंसर […]
Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत हुआ
विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया को मजबूती मिली। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल के ऊंचे दाम और विदेशी पूंजी की निकासी की वजह से रूपये की बढ़त सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा […]









