facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुकेश अंबानी की Reliance जर्मन कंपनी Metro AG के भारतीय कारोबार का करेगी अधिग्रहण

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 12:03 PM IST
This company of Mukesh Ambani gave 250 percent return in 1 year, surge of 75 percent in a month मुकेश अंबानी की इस कंपनी ने 1 साल में दिया 250 फीसदी का रिटर्न, महीने भर में ही 75 फीसदी की मारी उछाल
Twitter

उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत के खुदरा क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की कवायद के तहत जर्मनी की कंपनी मेट्रो एजी के भारत में थोक परिचालन का 2,850 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी।

एक संयुक्त बयान में कहा गया, ‘‘रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सहयोगी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया में 100 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी के 2,850 करोड़ रुपये में अधिग्रहण के लिए आज एक पक्का समझौता किया है।’’

इस अधिग्रहण से रिलायंस रिटेल को कई अहम शहरों में मौके की जगहों पर स्थित 31 बड़े आकार के मेट्रो इंडिया स्टोर्स तक पहुंच मिल जाएगी, इसके अलावा वह बड़ी संख्या में पंजीकृत किराना एवं अन्य संस्थागत ग्राहकों और आपूर्ति के मजबूत नेटवर्क से भी जुड़ जाएगी। बयान में कहा गया कि यह सौदा मार्च 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।

आरआरवीएल की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, ‘‘यह अधिग्रहण, छोटे व्यापारियों और उद्यमों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग के जरिए साझा समृद्धि का अनोखा मॉडल बनाने की हमारी नई वाणिज्यिक रणनीति के अनुरूप है।’’

मेट्रो एजी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्टेफन ग्रुबेल ने कहा, ‘‘मेट्रो इंडिया में हम बहुत ही गतिशील बाजार में बढ़ता हुआ एवं लाभदायक थोक व्यापार कर रहे हैं। हमें भरोसा है कि रिलायंस के रूप में हमने एक उपयुक्त साझेदार पाया है जो भविष्य में इस बाजार परिदृश्य में मेट्रो इंडिया का नेतृत्व सफलतापूर्वक करने में सक्षम है।’’

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 11:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement