facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ठाणे में BPCL की डीजल पाइपलाइन में रिसाव, पाइपलाइन अस्थायी रूप से बंद

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 3:12 PM IST
BPCL signs MoU with Mumbai Port to set up green fuel ecosystem BPCL ने हरित ईंधन इकोसिस्टम स्थापित करने के लिए मुंबई बंदरगाह के साथ किया समझौता

राष्ट्रीय तेल शोधक कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुंबई और मनमाड जिले को जोड़ने वाली उसकी पाइपलाइन में रिसाव ईंधन चोरी की नाकाम कोशिश के कारण हुआ है।

गुरुवार सुबह ठाणे शहर के पास शील फाटा इलाके में एक गिरोह के सदस्यों ने ईंधन चोरी की कोशिश की थी जिसके कारण पाइपलाइन में मामूली रिसाव हुआ और बीपीसीएल को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। बीपीसीएल के प्रवक्ता ने कहा कि पाइपलाइन अब ठीक है और पूरी तरह से कार्य कर रही है।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि ठाणे के पास शील फाटा में एक गैस गोदाम के निकट 18 इंच की उच्च दाब वाली पाइपलाइन में रिसाव सुबह करीब पांच बजकर 21 मिनट पर शुरू हुआ और इलाके में तेल फैल गया।

अधिकारी ने कहा कि मरम्मत कार्य के लिए पुलिस ने इलाके को घेर लिया। घटना के बाद नवी मुंबई से तुर्भे पुलिस, स्थानीय दमकलकर्मी और बीपीसीएल की एक टीम मौके पर पहुंची और लीकेज को भरने का काम शुरू किया। यह 252 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन है जो मुंबई और मनमाड को जोड़ती है।

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 3:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement