facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

योग्य अविवाहितों ने दुल्हन की तलाश में सोलापुर में मार्च निकाला

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 12:11 PM IST
Groom
Shutter Stock

महिला-पुरूष अनुपात में विषमता का मुद्दा उठाते हुए योग्य अविवाहित युवकों ने अपने लिए दुल्हन की तलाश में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में मार्च निकाला। एक संगठन ने बुधवार को ‘दुल्हन मोर्चे’ का आयोजन किया था और जिलाधिकारी के कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपकर महाराष्ट्र में पुरूष-महिला अनुपात में सुधार के लिए प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) (पीसीपीएनडीटी) अधिनियम को कड़ाई से लागू करने की मांग की ।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि राज्य सरकार मार्च में हिस्सा लेने वाले योग्य अविवाहित युवकों के लिए दुल्हन का इंतजाम करे। दूल्हे की तरह सिर पर सेहरा सजा कर कई युवक घोड़ी पर चढ़कर बैंड बाजे के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपने लिए दुल्हन की मांग की।

कार्यक्रम का आयोजन करने वाले ज्योति क्रांति परिषद के संस्थापक रमेश बारस्कर ने कहा, ‘‘लोग इस मोर्चे का मजाक उड़ा सकते हैं लेकिन गंभीर वास्तविकता यह है कि विवाह योग्य युवाओं को सिर्फ इसलिए अपने लिए दुल्हन नहीं मिल रही है क्योंकि राज्य में लैंगिक अनुपात अधिक है।’’

उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में लिंग अनुपात 1,000 लड़कों पर 889 लड़कियां हैं। बारस्कर ने कहा, ‘‘यह असमानता कन्या भ्रूण हत्या के कारण बनी हुई है और सरकार इस असमानता के लिए जिम्मेदार है।’’

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 12:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement