facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन ने बताया देश में कैसे होती है कोविड-19 मृतकों की गिनती

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 11:46 AM IST
China_COVID

चीन में केवल निमोनिया या सांस लेने में परेशानी से होने वाली मौतों को कोविड मृतकों के आधिकारिक आंकड़ों में शामिल किया जाता है। चीन के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस लिहाज से मृतकों की संख्या अपने आप कम हो जाती है जबकि पाबंदियों में ढील दिए जाने के बाद संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

पेकिंग विश्वविद्यालय के नंबर-1 अस्पताल में संक्रामक रोग मामलों के प्रमुख वेंग ग्विकियांग ने मंगलवार को कहा कि पहले से मौजूद बीमारियों के कारण होने वालीं मौतों को कोविड-19 मृतकों के आंकड़ों में नहीं जोड़ा जाता।

फ्लू या कोविड-19 आंकड़ों की गणना करने के मामले में चीन का रूढ़िवादी रवैया रहा है। अमेरिका समेत ज्यादातर देशों में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसी किसी भी मौत को कोविड-19 से संबंधित मौत माना जाता है, जिसमें यह बीमारी किसी न किसी तरह एक कारक रही है।

वेंग की टिप्पणी से पता चलता है कि महामारी के दौरान चीन के काम करने का क्या तरीका रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की तरफ से जारी दैनिक आंकड़ों के अनुसार बुधवार को चीन में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया जबकि मृतकों की संख्या 5,241 है।

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 11:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement