ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 36 देश हो रहे शामिल, PM मोदी और शी चिनफिंग समेत अन्य देशों के नेता पहुंचे रूस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत अन्य देशों के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को रूस के कजान शहर पहुंच गए। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के लिए यह तीन दिवसीय सम्मेलन यूक्रेन में रूस की कार्रवाई को लेकर उसे अलग-थलग करने के अमेरिकी नेतृत्व वाले प्रयासों […]
LAC समझौते पर भारत से मिलकर करेंगे काम, दोनों पक्ष ‘प्रासंगिक मामलों’ पर एक समाधान पर पहुंच गए हैं: चीन
चीन ने पूर्वी लद्दाख में उसकी और भारत की सेनाओं के बीच गतिरोध समाप्त करने के लिए भारत के साथ समझौता होने की पुष्टि की। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने मंगलवार को कहा, ‘भारत और चीन दोनों देशों की सीमा से संबंधित मुद्दों पर राजनयिक और सैन्य माध्यमों के जरिये निकट […]
राष्ट्रपति पुतिन के साथ चर्चा में बोले प्रधानमंत्री मोदी, यूक्रेन-रूस में युद्ध समाप्ति के लिए भारत करेगा हरसंभव सहयोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के साथ बातचीत के दौरान कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए। भारत इसके लिए हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। मोदी ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के कजान शहर में […]
कृषि मजदूरों, ग्रामीण श्रमिकों के लिए सितंबर में खुदरा महंगाई बढ़ी: श्रम मंत्रालय
कृषि श्रमिकों और ग्रामीण मजदूरों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में बढ़कर क्रमशः 6.36 प्रतिशत और 6.39 प्रतिशत हो गई। यह आंकड़ा इस साल अगस्त में क्रमश: 5.96 प्रतिशत और 6.08 प्रतिशत था। श्रम मंत्रालय ने बयान में मंगलवार को कहा कि कृषि मजदूरों (सीपीआई-एएल) और ग्रामीण मजदूरों (सीपीआई-आरएल) के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य […]
2024 में सात प्रतिशत की दर से बढ़ेगी भारत की GDP, कोविड महामारी के दौरान अटकी मांग हुई अब खत्म: IMF
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा कि भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के 2023 के 8.2 प्रतिशत से घटकर 2024 में सात प्रतिशत पर आने का अनुमान है। 2025 में यह और घटकर 6.5 प्रतिशत रहेगी। । आईएमएफ ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान अटकी मांग अब खत्म […]
F&O Trading: एफएंडओ सौदे को ‘राष्ट्रीय मनबहलाव’ बनाने का नहीं उठा सकते जोखिम, SEBI ने निवेशकों से की गंभीर होने की अपील
पूंजी बाजार नियामक सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अश्विनी भाटिया ने मंगलवार को निवेशकों से अधिक गंभीर होने का आग्रह करते हुए कहा कि भारत वायदा और विकल्प (एफएंडओ) कारोबार को ‘राष्ट्रीय मनबहलाव’ बनाने का जोखिम नहीं उठा सकता है। भाटिया ने मॉर्निंगस्टार की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि निवेशक एफएंडओ खंड सौदों […]
Mutual Fund: 1 नवंबर से लागू होगा SEBI का भेदिया कारोबार नियम, इतने का किया ट्रांजैक्शन तो 2 दिन के अंदर देनी होगी जानकारी
बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को कहा कि म्यूचुअल फंड के लिए भेदिया कारोबार नियम एक नवंबर से लागू होगा। इसके तहत, संपत्ति प्रबंधन (फंड मैनेजमेंट) कंपनी के म्यूचुअल फंड में नामित व्यक्तियों, न्यासियों या उनके करीबी रिश्तेदारों द्वारा किए गए 15 लाख रुपये से अधिक के सभी लेनदेन की सूचना दो कारोबारी दिन के […]
Hyundai Motor listing: शेयर बाजार में एंट्री के दिन HMIL बनी देश की पांचवीं सबसे कीमती वाहन कंपनी
Hyundai Motor India listing: हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) मंगलवार को शेयर बाजार में अपनी सूचीबद्धता के दिन ही बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) के हिसाब से देश की पांचवीं सबसे मूल्यवान वाहन कंपनी बन गई है। दक्षिण कोरियाई वाहन विनिर्माता की भारतीय इकाई एचएमआईएल का शेयर बीएसई पर 1,960 रुपये के निर्गम मूल्य (इश्यू प्राइस) […]
यूक्रेन-रूस युद्ध समाप्त करने के लिए भारत हर संभव मदद करने को तैयार, BRICS Summit की शुरुआत से पहले बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के दौरान कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए और भारत इसके लिए हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। मोदी ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के कजान शहर […]
Stock Market: शेयर बाजार में हाहाकार! निवेशकों को ₹9.19 लाख करोड़ का नुकसान
Stock Market: चौतरफा बिकवाली के दबाव से बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को 930 अंक से अधिक की गिरावट आने से निवेशकों की संपत्ति में 9.19 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट हो गई। स्थानीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही और तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स (Sensex) 930.55 अंक यानी 1.15 […]









