बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान ‘दाना’ में तब्दील: IMD
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव बुधवार सुबह चक्रवाती तूफान ‘दाना’ में तब्दील हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के अनुसार 25 अक्टूबर को ओडिशा के पुरी और पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप के बीच पूर्वी तट को पार करने से पहले इसके भीषण चक्रवात में तब्दील […]
पेंशनधारकों के डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए महीने भर का अभियान चलाएगा केंद्र
पेंशनधारकों के लिए डिजिटल माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र (DLC) जमा किए जाने के तरीके को बढ़ावा देने के मकसद से केंद्र सरकार एक नवंबर से एक महीने का अभियान शुरू करने जा रही है। पेंशनधारकों को पेंशन जारी रखने के लिए हर साल नवंबर के महीने में अपना जीवित प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से […]
शेयरधारिता के कथित गलत वर्गीकरण पर Adani की कंपनी को SEBI का नोटिस
अदाणी समूह की बिजली पारेषण इकाई अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने मंगलवार को कहा कि उसे सेबी से एक नोटिस मिला है, जिसमें कुछ निवेशकों को गलत तरीके से सार्वजनिक शेयरधारकों के रूप में वर्गीकृत करने का आरोप लगाया गया है। कंपनी ने अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों की टिप्पणी में विवरण दिए बिना […]
Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण पर काबू के लिए मेट्रो के अधिक फेरे, अतिरिक्त यातायातकर्मियों की तैनाती
Delhi Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शहर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर काबू के लिए मंगलवार को कई उपाय घोषित किए, जिनमें मेट्रो ट्रेन के अतिरिक्त फेरे, सड़कों पर धूल को नियंत्रित करने के लिए एमसीडी के 6,000 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती शामिल हैं। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले 97 […]
Reliance Infra गोला-बारूद, छोटे हथियार बनाने को लगाएगी परियोजना, 10,000 करोड़ रुपये करेगी निवेश
अनिल अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी में विस्फोटक, गोला-बारूद और छोटे हथियार बनाने के लिए एकीकृत परियोजना स्थापित करने की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी ने बयान में कहा कि वह अगले 10 साल में इस परियोजना में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। […]
मंगलवार को 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, गत नौ दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान
भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित करीब 50 घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम होने की गत 24 घंटे के दौरान धमकी मिली। हालांकि, सभी धमकी अफवाह साबित हुई। परंतु इसकी वजह से हजारों यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा और सुरक्षा एजेंसिया परेशान रहीं। विमान कंपनी के दो अधिकारियों के मुताबिक इन धमकी की […]
इंडस टावर्स का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 72 प्रतिशत बढ़कर 2,224 करोड़ रुपये पर
दूरसंचार बुनियादी ढांचा कंपनी इंडस टावर्स का सितंबर, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 71.7 प्रतिशत बढ़कर 2,224 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में कंपनी को संदिग्ध प्राप्तियों […]
Paytm को नए UPI यूजर्स को जोड़ने के लिए NPCI से मंजूरी मिली
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने पेटीएम (Paytm) को राहत देते हुए सभी प्रक्रियागत दिशा-निर्देशों और परिपत्रों के अनुपालन की शर्त पर उसे नए यूपीआई उपयोगकर्ताओं को जोड़ने की मंजूरी दे दी है। पेटीएम ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गयी जानकारी में बताया, “…हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि 22 अक्टूबर 2024 के […]
CCI ने Reliance-Disney Merger को दी मंजूरी, कहा- बेचने होंगे सात चैनल, क्रिकेट प्रसारण से विज्ञापन को न जोड़ें
रिलायंस इंडस्ट्रीज और वॉल्ट डिज्नी के मीडिया कारोबार के विलय को मंजूरी देते हुए प्रतिस्पर्धा नियामक ने सात टीवी चैनल की बिक्री करने और क्रिकेट आयोजनों के प्रसारण अधिकार के लिए विज्ञापन स्लॉट की बिक्री को न जोड़ने के लिए कहा है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने दोनों समूहों की मीडिया परिसंपत्तियों के विलय के […]
DGTR ने चीनी दराज स्लाइडर पर डंपिंग रोधी शुल्क की सिफारिश की, कहा- आयात से कम हो रही घरेलू उद्योग की कीमतें
वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीजीटीआर ने छोटे एवं मझोले उद्यमों के बचाव के लिए चीन से आयातित दराज (ड्रॉवर) स्लाइडर पर 422 अमेरिकी डॉलर प्रति टन के डंपिंग रोधी शुल्क की सिफारिश की है। व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने निष्कर्ष निकाला कि ‘टेलीस्कोपिक चैनल ड्रॉवर स्लाइडर’ को सामान्य मूल्य से कम कीमत पर भारत […]









