facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai Motor listing: शेयर बाजार में एंट्री के दिन HMIL बनी देश की पांचवीं सबसे कीमती वाहन कंपनी

Advertisement

हुंदै मोटर इंडिया देश का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आई थी लेकिन बाजार से उतनी सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई।

Last Updated- October 22, 2024 | 7:01 PM IST
Hyundai Motor

Hyundai Motor India listing: हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) मंगलवार को शेयर बाजार में अपनी सूचीबद्धता के दिन ही बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) के हिसाब से देश की पांचवीं सबसे मूल्यवान वाहन कंपनी बन गई है। दक्षिण कोरियाई वाहन विनिर्माता की भारतीय इकाई एचएमआईएल का शेयर बीएसई पर 1,960 रुपये के निर्गम मूल्य (इश्यू प्राइस) के मुकाबले 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,931 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 7.80 प्रतिशत गिरकर 1,807.05 रुपये पर आ गया और अंत में यह 7.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,820.40 रुपये पर बंद हुआ। इसके साथ ही हुंदै मोटर इंडिया का बाजार मूल्यांकन 1,47,914.98 करोड़ रुपये हो गया। एनएसई पर कंपनी का शेयर 7.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,819.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

मारुति सुजुकी इंडिया 3,74,796.16 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ देश की सबसे मूल्यवान वाहन कंपनी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा 3,58,583.97 करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके बाद टाटा मोटर्स (3,23,669.61 करोड़ रुपये), बजाज ऑटो (2,89,274.58 करोड़ रुपये) और हुंदै मोटर इंडिया (1,47,914.98 करोड़ रुपये) का स्थान है।

हुंदै मोटर इंडिया देश का सबसे बड़ा आईपीओ लेकर आई थी लेकिन बाजार से उतनी सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। करीब 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 1,865-1,960 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड में संपत्ति खंड की प्रमुख शिवानी न्याती ने कहा, ‘‘निर्गम से कम भाव पर सूचीबद्ध होने के बावजूद इस कंपनी के मजबूत बुनियादी पहलू इसकी दीर्घकालिक वृद्धि संभावनाओं को समर्थन देना जारी रखेंगे।’’

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 7:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement