facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

F&O Trading: एफएंडओ सौदे को ‘राष्ट्रीय मनबहलाव’ बनाने का नहीं उठा सकते जोखिम, SEBI ने निवेशकों से की गंभीर होने की अपील

Advertisement

बाजार नियामक के अध्ययन से पता चला है कि वायदा एवं विकल्प खंड के 93 प्रतिशत सौदों में खुदरा निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ता है।

Last Updated- October 22, 2024 | 7:13 PM IST
SEBI

पूंजी बाजार नियामक सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अश्विनी भाटिया ने मंगलवार को निवेशकों से अधिक गंभीर होने का आग्रह करते हुए कहा कि भारत वायदा और विकल्प (एफएंडओ) कारोबार को ‘राष्ट्रीय मनबहलाव’ बनाने का जोखिम नहीं उठा सकता है।

भाटिया ने मॉर्निंगस्टार की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि निवेशक एफएंडओ खंड सौदों पर लगाम लगाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की तरफ से हाल ही में उठाए गए कदमों का विरोध कर रहे हैं।

बाजार नियामक के अध्ययन से पता चला है कि वायदा एवं विकल्प खंड के 93 प्रतिशत सौदों में खुदरा निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ता है। सेबी के सदस्य भाटिया ने कहा कि इस खंड में पैसा कमाने वाले लोग असल में संस्थागत निवेशक हैं।

उन्होंने निवेशकों से ‘गंभीर निवेश’ करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘एफएंडओ मनबहलाव का राष्ट्रीय जरिया नहीं हो सकता है और न ही ऐसा होना चाहिए। असल में खुदरा प्रतिभागियों की बचत संस्थागत हाथों में चली जाती है।’’

भाटिया ने कहा कि 2020 में कोविड-19 महामारी आने के बाद से खुदरा निवेशकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई लेकिन एफएंडओ खंड में खुदरा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी ‘चिंता का विषय’ है।

उन्होंने एफएंडओ खंड में खुदरा निवेशकों को सुरक्षित करने के लिए सेबी की तरफ से उठाए गए कदमों का विरोध होने पर निराशा जताते हुए कहा कि सेबी ने इस खंड के लिए मार्जिन प्रावधानों को सख्त कर दिया है।

Advertisement
First Published - October 22, 2024 | 7:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement