अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो बढ़ेगी घुसपैठ: गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे विपक्षी इंडिया गठबंधन के वोट चोरी के ‘झूठे विमर्श’ का जवाब दें और लोगों को सावधान करें कि यदि यह गठबंधन सत्ता में आया तो राज्य में ‘घुसपैठ तेजी’ से बढ़ेगी। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने विधान सभा चुनाव से कुछ […]
बिहार में ग्रेजुएट बेरोजगारों को 2 साल तक हर महीने मिलेंगे ₹1000, मुख्यमंत्री निश्चय भत्ता योजना का दायरा बढ़ा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को घोषणा की कि बिहार सरकार ‘मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना’ के तहत बेरोजगार स्नातक युवाओं को दो वर्षों तक प्रतिमाह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता देगी। पहले यह योजना केवल उन बेरोजगार युवाओं के लिए लागू थी जिन्होंने इंटरमीडिएट परीक्षा पास की थी। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट […]
Upcoming IPO: शेषसायी टेक्नोलॉजीज, जारो एजुकेशन और आनंद राठी का आईपीओ 23 सितंबर को खुलेगा
भुगतान समाधान प्रदाता शेषसायी टेक्नोलॉजीज ने गुरुवार को अपने आगामी 813 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 402-423 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे की घोषणा की। कंपनी का आईपीओ 23 सितंबर को अभिदान के लिए खुलेगा और 25 सितंबर को बंद होगा। यह आईपीओ 480 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयरों […]
जीएसटी छूट को प्रमुखता से प्रदर्शित करें खुदरा विक्रेता: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने खुदरा विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे हाल में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में किए गए संशोधन के कारण मिलने वाली छूट को प्रमुखता से प्रदर्शित करें और विज्ञापन के जरिये उसकी जानकारी दें। भारतीय खुदरा विक्रेता संघ को भेजे एक पत्र में, उद्योग एवं आंतरिक […]
PM मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर सशस्त्र बलों की सराहना की, चुनौतियों से निपटने को इनोवेशन पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की और रक्षा मंत्रालय से अनुरोध किया कि वह भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए अधिक आत्मनिर्भरता और नवाचार सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विजय दुर्ग (पूर्व में फोर्ट विलियम) […]
ट्रंप टैरिफ से आंध्र प्रदेश के झींगा निर्यात को ₹25,000 करोड़ का झटका, सीएम नायडू ने केंद्र से मांगी मदद
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ से राज्य के झींगा निर्यात क्षेत्र को सीधे 25,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और 50 प्रतिशत तक निर्यात ऑर्डर रद्द हो गए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह को लिखे […]
Ola Electric ने सरकार से मांगे 400 करोड़ रुपये, PLI स्कीम के तहत किया दावा
ओला इलेक्ट्रिक ने सरकार की उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत लगभग 400 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन का दावा किया है। उद्योग सूत्रों के अनुसार, ओला ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लगभग 3,000 करोड़ रुपये की पात्र बिक्री के साथ दावा दायर किया है। इससे लगभग 400 करोड़ रुपये का अपेक्षित प्रोत्साहन […]
अमित शाह बोले- हिंदी को विज्ञान-न्यायपालिका की भाषा बनाना समय की जरूरत, बच्चों से मातृभाषा में बात करें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषाओं के बीच कोई टकराव नहीं है और यह केवल बोलचाल की भाषा न रहकर, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, न्यायपालिका और पुलिस की भाषा भी बननी चाहिए। गुजरात के गांधीनगर में पांचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए […]
GST सुधारों का लाभ दिन की शुरुआत से रात को सोने जाने तक, सभी प्रोडक्ट्स पर मिलेगा : सीतारमण
GST Reforms: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी सुधार देश के प्रत्येक नागरिक के लिए एक बड़ी जीत है। सीतारमण ने रविवार को चेन्नई में एक कार्यक्रम में कहा कि भारत के प्रत्येक राज्य के अपने त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दीपावली से पहले जीएसटी सुधारों को […]
ADR के सह-संस्थापक और चुनाव सुधारों के पैरोकार प्रोफेसर जगदीप छोकर का 80 वर्ष की उम्र में निधन
चुनाव से संबंधित विश्लेषण करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के सह-संस्थापक और लंबे समय से स्वच्छ चुनावों के पैरोकार रहे जगदीप एस छोकर का शुक्रवार को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। एडीआर सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 80 वर्ष के थे। भारतीय प्रबंध संस्थान, अहमदाबाद के […]








