Jio ने ढाई साल बाद बढ़ाए रिचार्ज प्लान के दाम, 155 के प्लान पर अब देने पड़ेंगे 189 रुपये
Jio Tarrif Hike: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो तीन जुलाई से मोबाइल रिचार्ज प्लान में 12 से 27 प्रतिशत की वृद्धि करेगी। कंपनी ने गुरुवार को बयान में यह जानकारी दी। जियो लगभग ढाई साल के अंतराल के बाद मोबाइल सेवा दरों में पहली बार बढ़ोतरी करने जा रही है। रिलायंस जियो इन्फोकॉम […]
JP Morgan Index में शुक्रवार को होगी भारत सरकार के बॉन्ड की एंट्री, जानें इससे क्या होगा फायदा
भारत सरकार की तरफ से जारी होने वाले बॉन्ड (IGB) को जेपी मॉर्गन के उभरते बाजार बॉन्ड इंडेक्स में शुक्रवार से शामिल किया जाएगा। इससे सरकार के लिए उधारी जुटाने की लागत में कमी आएगी। भारत सरकार के बॉन्ड को 28 जून, 2024 से 31 मार्च, 2025 तक 10 महीनों की अवधि के लिए जेपी […]
Atishi health update: दिल्ली की जलमंत्री आतिशी को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिली
दिल्ली की मंत्री आतिशी को बृहस्पतिवार सुबह एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आतिशी दिल्ली में जल संकट के खिलाफ अनशन पर थीं और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि आतिशी को सुबह साढे दस बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई। आम […]
गुवाहाटी हवाई अड्डे का 2,000 करोड़ रुपये का नया टर्मिनल अप्रैल 2025 में खुलेगा
गुवाहाटी में अदाणी समूह द्वारा संचालित गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय (एलजीबीआई) हवाई अड्डे का नया टर्मिनल अप्रैल 2025 तक तैयार हो जाएगा। एक विरष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी (सीएओ) उत्पल बरुआ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से बनाए जा रहे टर्मिनल को पहले […]
Sparsh CCTV प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए 300 करोड़ रुपए करेगी निवेश
स्पर्श सीसीटीवी (Sparsh CCTV) की अगले पांच साल में 300 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। कंपनी सरकार के ‘मेड इन इंडिया’ (भारत निर्मित) निगरानी उपकरणों के इस्तेमाल पर जोर दिए जाने से उत्पन्न नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए अपनी क्षमताएं बढ़ाना चाहती है। इस […]
अप्रैल-जून में शीर्ष 7 शहरों में आवासीय बिक्री सालाना आधार पर पांच प्रतिशत: Anarock
देश के सात प्रमुख शहरों में अप्रैल-जून में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर करीब 1.2 लाख इकाई हो गई। कीमतों में उछाल के कारण मांग में पिछली तिमाही की तुलना में आठ प्रतिशत की गिरावट आई है। रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने चालू अप्रैल-जून तिमाही के लिए हाउसिंग मार्केट के आंकड़े […]
Upcoming IPO: Bain Capital समर्थित एमक्योर फार्मा तीन जुलाई को लाएगी आईपीओ
बेन कैपिटल समर्थित एमक्योर फार्मास्युटिकल्स तीन जुलाई को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए तैयार है। आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, आरंभिक सार्वजनिक निर्गम पांच जुलाई को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक दो जुलाई को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ में 800 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर और 1.14 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश […]
Kenvue India कच्चे माल की लागत में कमी से हुए लाभ का प्रचार के लिए करेगी इस्तेमाल
उपभोक्ता स्वास्थ्य पर केंद्रित केनव्यू इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष आनंदानी ने कहा कि कंपनी ग्रामीण मांग में तेजी और कच्चे माल की लागत में कमी से होने वाले लाभ को कारोबार बढ़ाने के लिए पुनः व्यवसाय में निवेश करेगी। कंपनी का पहले नाम जॉनसन एंड जॉनसन कंज्यूमर हेल्थ था। मनीष आनंदानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से […]
नीतियों का विरोध और संसदीय कामकाज का विरोध अलग-अलग बातें हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
President Address: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि नीतियों का विरोध और संसदीय कामकाज का विरोध, दो अलग-अलग बातें हैं और जब संसद सुचारू रूप से चलती है, जब यहां स्वस्थ चर्चा-परिचर्चा होती है, जब दूरगामी निर्णय होते हैं, तब लोगों का विश्वास सिर्फ सरकार पर ही नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था पर बनता […]
आयुष्मान भारत योजना के तहत फ्री इलाज का लाभ 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मिलेगा: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को भी मिलेगा। उन्होंने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में कहा कि देश में 25 हजार जन औषधि केंद्रों को खोलने का काम भी […]









