facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गुवाहाटी हवाई अड्डे का 2,000 करोड़ रुपये का नया टर्मिनल अप्रैल 2025 में खुलेगा

Advertisement

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगस्त 2020 में अदाणी एंटरप्राइजेज को संचालन, प्रबंधन तथा विकास के लिए गुवाहाटी हवाई अड्डे को 50 वर्षों के लिए पट्टे पर देने की मंजूरी दी थी।

Last Updated- June 27, 2024 | 2:40 PM IST
Airport
Representative Image

गुवाहाटी में अदाणी समूह द्वारा संचालित गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय (एलजीबीआई) हवाई अड्डे का नया टर्मिनल अप्रैल 2025 तक तैयार हो जाएगा। एक विरष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी (सीएओ) उत्पल बरुआ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से बनाए जा रहे टर्मिनल को पहले दिसंबर 2024 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन ‘डिजाइन’ में बदलाव के कारण इसमें करीब चार महीने की देरी हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा नया टर्मिनल अप्रैल 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इमारत में और अधिक सुविधाएं शामिल करने के लिए ‘डिजाइन’ में किए बदलाव से थोड़ी देरी हुई है। हम इसे देश का सबसे प्रभावी टर्मिनल बनाना चाहते हैं।’’

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगस्त 2020 में अदाणी एंटरप्राइजेज को संचालन, प्रबंधन तथा विकास के लिए गुवाहाटी हवाई अड्डे को 50 वर्षों के लिए पट्टे पर देने की मंजूरी दी थी।

अक्टूबर 2021 में प्रबंधन को गुजरात स्थित इकाई को हस्तांतरित करने से पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) नए टर्मिनल का विकास कर रहा था। बरुआ ने बताया कि नया टर्मिनल प्रति वर्ष 1.31 करोड़ यात्रियों का प्रबंधन कर पाएगा, जबकि मौजूदा टर्मिनल केवल 34 लाख यात्रियों का प्रबंधन कर पाता है।

संरचना के विकास में निवेश के बारे में पूछे जाने पर बरुआ ने कहा, ‘‘ पूरी सुविधा में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। इसमें से करीब 1,600 करोड़ रुपये टर्मिनल भवन में निवेश किए जा रहे हैं, जबकि शेष राशि का इस्तेमाल एक नया ‘टैक्सीवे’ बनाने और ‘रनवे’ का विस्तार करने में किया जाएगा।’’

Advertisement
First Published - June 27, 2024 | 2:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement