facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Atishi health update: दिल्ली की जलमंत्री आतिशी को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिली

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि आतिशी को सुबह साढे दस बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई।

Last Updated- June 27, 2024 | 2:58 PM IST
Atishi discharged from LNJP hospital
Atishi discharged from LNJP hospital

दिल्ली की मंत्री आतिशी को बृहस्पतिवार सुबह एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आतिशी दिल्ली में जल संकट के खिलाफ अनशन पर थीं और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि आतिशी को सुबह साढे दस बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई।

आम आदमी पार्टी की नेता एवं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी दिए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी थीं। अनशन कर रही आतिशी की तबीयत पांचवें दिन बिगड़ने लगी थी और उनके ब्लड शुगर का स्तर गिरने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्हें शुरुआत में अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में हालत में सुधार होने पर उन्हें सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की नेता वृंदा करात ने बुधवार को अस्पताल में आतिशी से मुलाकात की थी।

First Published - June 27, 2024 | 2:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट