facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अप्रैल-जून में शीर्ष 7 शहरों में आवासीय बिक्री सालाना आधार पर पांच प्रतिशत: Anarock

Advertisement

एनारॉक के अनुसार, अप्रैल-जून 2024 में सात प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 1,20,340 इकाई रहने का अनुमान है।

Last Updated- June 27, 2024 | 2:12 PM IST
Anarock
Representative Image

देश के सात प्रमुख शहरों में अप्रैल-जून में मकानों की बिक्री सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर करीब 1.2 लाख इकाई हो गई। कीमतों में उछाल के कारण मांग में पिछली तिमाही की तुलना में आठ प्रतिशत की गिरावट आई है।

रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने चालू अप्रैल-जून तिमाही के लिए हाउसिंग मार्केट के आंकड़े गुरुवार को जारी किए।

एनारॉक के अनुसार, अप्रैल-जून 2024 में सात प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री सालाना आधार पर पांच प्रतिशत बढ़कर 1,20,340 इकाई रहने का अनुमान है, जो एक साल पहले समान अवधि में 1,15,090 इकाई थी। हालांकि, जनवरी-मार्च तिमाही की तुलना में बिक्री में आठ प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है। जनवरी-मार्च तिमाही में 1,30,170 इकाइयों की बिक्री हुई थी।

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘‘ आवासीय बिक्री में तिमाही आधार पर गिरावट पिछले एक साल में संपत्ति की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण है…’’ वार्षिक आधार पर, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद में बिक्री में वृद्धि देखी गई है, जबकि चेन्नई तथा कोलकाता में मांग में गिरावट आई।

Advertisement
First Published - June 27, 2024 | 2:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement