Closing Bell: हरे निशान में बंद हुआ बाजार, रिलायंस, इन्फोसिस में लिवाली से सेंसेक्स 267 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी बढ़त
Closing Bell: स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 267 अंक से अधिक के लाभ में रहा। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 267.75 अंक यानी 0.36 प्रतिशत […]
DB Corp Q4 Results: नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में तीन गुना होकर 122.52 करोड़ रुपये पर
दैनिक भास्कर अखबार का प्रकाशन करने वाली मीडिया कंपनी डीबी कॉर्प लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में तीन गुना होकर 122.52 करोड़ रुपये रहा है। विभिन्न खंडों के बेहतर प्रदर्शन से कंपनी का लाभ बढ़ा है। डीबी कॉर्प ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह सूचना दी। एक साल […]
सरकार को 2023-24 के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये का लाभांश देगा RBI
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये के लाभांश भुगतान को बुधवार को मंजूरी दी। यह एक साल पहले की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आरबीआई ने 87,416 करोड़ रुपये का लाभांश सरकार को दिया था। गवर्नर शक्तिकांत […]
सरकार तैयार उत्पादों के मुकाबले कच्चे माल पर अधिक कर लगाने के मामले पर कर सकती है विचार
सरकार घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के मकसद से कागज, फर्नीचर, वॉशिंग मशीन, सौर ग्लास और एयर प्यूरिफायर जैसे उत्पादों पर उलट शुल्क ढांचे यानी तैयार उत्पादों की तुलना में कच्चे माल पर अधिक कर लगाने के मामले का समाधान निकालने पर विचार कर सकती है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। तैयार उत्पादों के […]
Onion Export: भारत ने प्रतिबंध हटने के बाद 45,000 टन से अधिक प्याज का निर्यात किया
देश में मई की शुरुआत में प्याज के निर्यात से प्रतिबंध हटने के बाद 45,000 टन से अधिक प्याज का निर्यात किया गया है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। दुनिया के सबसे बड़े सब्जी निर्यातक ने गत दिसंबर में प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था और फिर सुस्त […]
DS Group का पांच साल में ‘कन्फेक्शनरी’ कारोबार से 5,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू का लक्ष्य
घरेलू रोजमर्रा के उपभोग का सामान (FMCG) बनाने वाली कंपनी धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप अपने ‘कन्फेक्शनरी’ कारोबार से अगले पांच साल में 5,000 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने की उम्मीद कर रही है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का ‘कन्फेक्शनरी’ कारोबार 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार चुका है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने […]
Radisson Hotels Group ने राजस्थान, गुजरात में Park Inn & Suites का विस्तार करने के लिए नाइल हॉस्पिटैलिटी के साथ की साझेदारी
वैश्विक आतिथ्य कंपनी रेडिसन होटल समूह (Radisson Hotels Group) ने राजस्थान तथा गुजरात में अपने ‘मिड-स्केल ब्रांड’ पार्क इन एंड सुइट्स का विस्तार करने के लिए नाइल हॉस्पिटैलिटी के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है। रेडिसन होटल समूह ने एक बयान में कहा, यह साझेदारी वैश्विक आतिथ्य समूह की विस्तार रणनीति का हिस्सा है, जो […]
IPO Alert: ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी, Bansal Wire Industries को सेबी से आईपीओ लाने की मिली मंजूरी
ट्रैवल बुकिंग मंच इक्सिगो का संचालन करने वाली ले ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी लिमिटेड और स्टील वायर विनिर्माता बंसल वायर इंडस्ट्रीज को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। बाजार नियामक ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष फरवरी और मार्च […]
L&T ने एथिलीन ऑक्साइड रिएक्टर चीन भेजे
बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने दुनिया के सबसे भारी एथिलीन ऑक्साइड रिएक्टर (पेट्रो रसायन संयंत्रों में एक महत्वपूर्ण घटक) चीन भेजे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की इंजीनियरिंग इकाई ने इन रिएक्टर को चीन में रासायनिक दिग्गज बीएएसएफ की एक परियोजना के […]
LS Polls 2024: मुख्यमंत्री केजरीवाल कांग्रेस के लिए मतदान करेंगे और राहुल आप को वोट देंगे- Raghav Chadha
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने इस लोकसभा चुनाव में अपनी पहली जनसभा में कहा कि जब राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव होंगे तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के लिए मतदान करेंगे और राहुल गांधी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को वोट देंगे। ब्रिटेन से आंख की सर्जरी कराके भारत […]









