facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Radisson Hotels Group ने राजस्थान, गुजरात में Park Inn & Suites का विस्तार करने के लिए नाइल हॉस्पिटैलिटी के साथ की साझेदारी

Advertisement

रेडिसन होटल समूह ने एक बयान में कहा, "यह साझेदारी वैश्विक आतिथ्य समूह की विस्तार रणनीति का हिस्सा है।"

Last Updated- May 22, 2024 | 2:43 PM IST
Radisson- रेडिसन
Representative Image

वैश्विक आतिथ्य कंपनी रेडिसन होटल समूह (Radisson Hotels Group) ने राजस्थान तथा गुजरात में अपने ‘मिड-स्केल ब्रांड’ पार्क इन एंड सुइट्स का विस्तार करने के लिए नाइल हॉस्पिटैलिटी के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है।

रेडिसन होटल समूह ने एक बयान में कहा, यह साझेदारी वैश्विक आतिथ्य समूह की विस्तार रणनीति का हिस्सा है, जो भारत के छोटे-मझोले शहरों में गुणवत्तापूर्ण आतिथ्य अनुभवों की बढ़ती मांग से प्रेरित है।

रेडिसन होटल समूह के प्रबंध निदेशक एवं क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (दक्षिण एशिया) निखिल शर्मा ने कहा, ‘‘हमें पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए नाइल हॉस्पिटैलिटी के साथ अपना सहयोग जारी रखते हुए खुशी हो रही है। यह साझेदारी भारत के छोटे-मझोले बाजारों में हमारी वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण एशिया के लिए हमारी पांच-वर्षीय विस्तार योजना के अनुरूप है।’’

नाइल हॉस्पिटैलिटी के संस्थापक एवं सीईओ विक्रम सिंह चौहान ने कहा, ‘‘…यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है जब एक मजबूत, मध्यम स्तर के ब्रांड की मांग है जो नव निर्मित, ‘ब्राउनफील्ड’ और रूपांतरण-अनुकूल, पहले से कहीं अधिक मजबूत है…’’

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 2:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement