facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DB Corp Q4 Results: नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में तीन गुना होकर 122.52 करोड़ रुपये पर

Advertisement

DB Corp की एकीकृत परिचालन आय आलोच्य वित्त वर्ष में 12.81 प्रतिशत बढ़कर 2,402.08 करोड़ रुपये रही।

Last Updated- May 22, 2024 | 4:29 PM IST
Q4 Results
Representative Image

दैनिक भास्कर अखबार का प्रकाशन करने वाली मीडिया कंपनी डीबी कॉर्प लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में तीन गुना होकर 122.52 करोड़ रुपये रहा है।

विभिन्न खंडों के बेहतर प्रदर्शन से कंपनी का लाभ बढ़ा है। डीबी कॉर्प ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह सूचना दी। एक साल पहले 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी ने 41.02 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी की परिचालन आय मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में 16.23 प्रतिशत बढ़कर 617.13 करोड़ रुपये रही।

एक साल पहले इसी तिमाही में यह 530.95 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी का लाभ दो गुना से अधिक होकर 425.52 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष में 169.08 करोड़ रुपये था। डीबी कॉर्प की एकीकृत परिचालन आय आलोच्य वित्त वर्ष में 12.81 प्रतिशत बढ़कर 2,402.08 करोड़ रुपये रही।

डीबी कॉर्प के प्रबंध निदेशक सुधीर अग्रवाल ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 सामान्य रूप से प्रिंट मीडिया क्षेत्र और विशेष रूप से दैनिक भास्कर के लिए निरंतर वृद्धि का एक और वर्ष है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछली कुछ तिमाहियों में जो गति बनी है, वह अंतर्निहित मजबूती को दर्शाती है। हमारे प्रिंट कारोबार के अलावा, रेडियो व्यवसाय और डिजिटल व्यवसाय भी योजना के अनुसार प्रगति कर रहा है और हम इससे उत्साहित हैं…।’’ डीबी कॉर्प के निदेशक मंडल ने 2023-24 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर आठ रुपये प्रति इक्विटी शेयर का तीसरा अंतरिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 4:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement