facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO Alert: ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी, Bansal Wire Industries को सेबी से आईपीओ लाने की मिली मंजूरी

Advertisement

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष फरवरी और मार्च में दोनों कंपनियों ने आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे। उन्हें 14-17 मई को इसके लिए मंजूरी मिली।

Last Updated- May 22, 2024 | 1:58 PM IST
Indo Farm Equipment IPO
Bansal Wire Industries IPO

ट्रैवल बुकिंग मंच इक्सिगो का संचालन करने वाली ले ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी लिमिटेड और स्टील वायर विनिर्माता बंसल वायर इंडस्ट्रीज को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है। बाजार नियामक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष फरवरी और मार्च में दोनों कंपनियों ने आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे। उन्हें 14-17 मई को इसके लिए मंजूरी मिली।

आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, गुरुग्राम स्थित ले ट्रैवेन्यूज़ टेक्नोलॉजी का प्रस्तावित आईपीओ 120 करोड़ रुपये के ताजा शेयर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 6.66 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन होगा। वहीं बंसल वायर इंडस्ट्रीज के आईपीओ में 745 करोड़ रुपये के ताजा शेयर शामिल होंगे।

इसमें कोई बिक्री पेशकश नहीं है। इसके अलावा सेबी ने 16 मई को बिना कोई कारण बताए वासुकी ग्लोबल इंडस्ट्रीज के आईपीओ दस्तावेज वापस कर दिए।

कंपनी ने पिछले महीने दस्तावेज दाखिल किए थे। वहीं रघुवीर एक्ज़िम लिमिटेड ने 13 मई को अपने आईपीओ दस्तावेज खुद वापस ले लिए, जिन्हें अप्रैल में दाखिल किया गया था।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 1:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement