तृणमूल कांग्रेस का रुख बदला नहीं, पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीट पर लड़ेगी चुनाव
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीट, असम की कुछ सीट और मेघालय की एक सीट पर चुनाव लड़ने के रुख में ‘‘कोई बदलाव नहीं’’ आया है। ओ ब्रायन का यह बयान उन खबरों के बीच आया है जिनमें […]
अमेरिकी कंपनी ने चंद्रमा पर उतारा अंतरिक्षयान, टूटा 50 साल का रिकॉर्ड
अमेरिका की एक निजी कंपनी ने चंद्रमा पर पहला वाणिज्यिक अंतरिक्षयान उतार कर इतिहास रच दिया है और यह 50 से अधिक वर्ष में चंद्रमा पर पहुंचने वाला अमेरिका का पहला अंतरिक्षयान भी बन गया है। ‘इंटुएटिव मशीन्स’ द्वारा निर्मित लैंडर ‘ओडीसियस’ गुरुवार शाम को चंद्रमा की सतह पर उतरा और इसी के साथ ही […]
इंडिग्रिड ने 1,550 करोड़ रुपये में सौर ऊर्जा प्लांट का अधिग्रहण किया
बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट इंडिया ग्रिड ने 1,550 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर 300 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि इस सौदे के बाद इंडिग्रिड के पास देशभर के आठ राज्यों में 19 सौर परियोजनाएं हो गई हैं। इनकी कुल उत्पादन क्षमता 1.1 […]
रूसी सेना में भारतीय के शीघ्र ‘कार्यमुक्ति’ के प्रयास
भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह रूसी सेना में सहायक कर्मियों के रूप में काम कर रहे भारतीयों की शीघ्र ‘कार्यमुक्ति’ के लिए रूस के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय ने भारतीयों से यूक्रेन में संघर्ष क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का यह बयान इस […]
Google AI पर केंद्रीय राज्य मंत्री न लगाया पक्षपात का आरोप, कहा- Gemini की प्रतिक्रिया आईटी नियमों का सीधा उल्लंघन
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में एक सवाल पर गूगल के एआई टूल जैमिनी की प्रतिक्रिया अपराध संहिता के कई प्रावधानों के साथ ही आईटी नियमों का सीधा उल्लंघन है। मंत्री ने इस संबंध में एक पत्रकार के विशिष्ट एकाउंट द्वारा उठाए […]
Bihar: नीतीश के सहयोगी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक प्रमुख सहयोगी ने शुक्रवार को विधानसभा में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई। विद्युत मंत्री बिजेंद्र यादव ने विधानसभा में अपने विभाग का बजट पेश करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने या कम से कम राज्य […]
झारखंड में 125 यूनिट तक फ्री बिजली मिलेगी, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
झारखंड मंत्रिमंडल ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त बिजली की सीमा को मौजूदा 100 यूनिट प्रति माह से बढ़ाकर 125 यूनिट प्रति माह करने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने पदभार संभालने के कुछ दिन बाद कहा था कि यह सीमा बढ़ाई जाएगी। कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा, […]
भाजपा के लिए 2019 के प्रदर्शन को दोहराना मुश्किल: थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए 2019 के चुनावी प्रदर्शन को दोहराना मुश्किल है क्योंकि वह पहले ही कई राज्यों में अधिकतम सीट प्राप्त कर चुकी है और आगामी चुनाव में उसके प्रदर्शन में ‘‘गिरावट’’ आएगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का ‘संतोष’ ही विपक्ष की […]
रायसीना डायलॉग में पीयूष गोयल ने दिया FTA पर बयान, मुफ्त व्यापार समझौते में भारत नहीं करेगा जल्दबाजी
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विभिन्न देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर जारी वार्ताओं के संदर्भ में कहा कि किसी समझौते के न्यायसंगत, संतुलित एवं उचित नहीं होने पर भारत उसमें कोई जल्दबाजी नहीं दिखाता है। उन्होंने कहा कि भारत में जमीनी हकीकत अब बदल गई है और इन समझौतों […]
Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.24 अरब डॉलर घटा, रुपया इस वित्त वर्ष की सबसे अच्छी करेंसी
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 5.24 अरब डॉलर घटकर 617.23 अरब डॉलर रहा। इससे एक सप्ताह पहले कुल विदेशी मुद्रा भंडार 622.5 अरब डॉलर रहा था। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि चालू वित्त वर्ष में विदेशी मुद्रा भंडार 50.28 […]









