facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Google AI पर केंद्रीय राज्य मंत्री न लगाया पक्षपात का आरोप, कहा- Gemini की प्रतिक्रिया आईटी नियमों का सीधा उल्लंघन

Advertisement

मंत्री ने आगे की कार्रवाई के संकेत के साथ पोस्ट को गूगल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय को प्रेषित किया है।

Last Updated- February 23, 2024 | 11:17 PM IST
rajeev chandrasekhar

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में एक सवाल पर गूगल के एआई टूल जैमिनी की प्रतिक्रिया अपराध संहिता के कई प्रावधानों के साथ ही आईटी नियमों का सीधा उल्लंघन है।

मंत्री ने इस संबंध में एक पत्रकार के विशिष्ट एकाउंट द्वारा उठाए गए मुद्दे का संज्ञान लिया जिसमें आरोप लगाया गया है कि गूगल जैमिनी की, मोदी संबंधी एक सवाल पर प्रतिक्रिया पूर्वाग्रह से ग्रस्त थी जबकि यही सवाल जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेंस्की के बारे में किया गया तो उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ ये आईटी अधिनियम के मध्यस्थ नियमों (आईटी नियमों) के नियम 3(1)(बी) का प्रत्यक्ष उल्लंघन और आपराधिक संहिता के कई प्रावधानों का उल्लंघन हैं।’ मंत्री ने आगे की कार्रवाई के संकेत के साथ पोस्ट को गूगल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय को प्रेषित किया है।’

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 11:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement