facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रूसी सेना में भारतीय के शीघ्र ‘कार्यमुक्ति’ के प्रयास

Advertisement

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का यह बयान इस खबर के बाद आया है कि कुछ भारतीय संघर्ष क्षेत्र में रूसी सेना के सहायक कर्मियों के रूप में काम कर रहे हैं।

Last Updated- February 23, 2024 | 11:20 PM IST
Legal team given 2 months time in the case of eight Indians facing punishment in Qatar: External Affairs Ministry

भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह रूसी सेना में सहायक कर्मियों के रूप में काम कर रहे भारतीयों की शीघ्र ‘कार्यमुक्ति’ के लिए रूस के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय ने भारतीयों से यूक्रेन में संघर्ष क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का यह बयान इस खबर के बाद आया है कि कुछ भारतीय संघर्ष क्षेत्र में रूसी सेना के सहायक कर्मियों के रूप में काम कर रहे हैं।

जायसवाल ने कहा, ‘हम जानते हैं कि कुछ भारतीय नागरिक रूसी सेना में सहायक कर्मी के तौर पर काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि मॉस्को में भारतीय दूतावास नियमित रूप से संबंधित रूसी अधिकारियों के समक्ष उनकी कार्यमुक्ति के मामले को उठाता रहा है।

उन्होंने कहा, ‘हम सभी भारतीय नागरिकों से उचित सावधानी बरतने और इस संघर्ष से दूर रहने का आग्रह करते हैं।’

खबरों के अनुसार, कई भारतीय रूसी सेना में सुरक्षा सहायक के रूप में काम कर रहे हैं, और उन्हें यूक्रेन से लगी रूसी सीमा के कुछ क्षेत्रों में लड़ने के लिए मजबूर किया गया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने विदेश मंत्रालय से भारतीयों को बचाने का आग्रह किया था।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 11:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement