facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तृणमूल कांग्रेस का रुख बदला नहीं, पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीट पर लड़ेगी चुनाव

Advertisement

कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे की बातचीत जारी

Last Updated- February 23, 2024 | 11:29 PM IST
Mamata Banerjee- ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी के पश्चिम बंगाल की सभी 42 लोकसभा सीट, असम की कुछ सीट और मेघालय की एक सीट पर चुनाव लड़ने के रुख में ‘‘कोई बदलाव नहीं’’ आया है। ओ ब्रायन का यह बयान उन खबरों के बीच आया है जिनमें कहा गया है कि कांग्रेस जल्द ही तृणमूल कांग्रेस के साथ सीट समझौते को अंतिम रूप दे देगी।

कांग्रेस और ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया गठबंधन) का हिस्सा हैं। दोनों दलों के बारे में कहा जा रहा था कि अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का एकजुट होकर मुकाबला करने के लिए सीट बंटवारे को लेकर उनकी बातचीत फिर से शुरू हो गई है।

हालांकि, राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता ओ ब्रायन ने कहा, ‘‘कुछ हफ्ते पहले…पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि तृणमूल बंगाल की सभी 42 सीट पर चुनाव लड़ रही है। हम असम में कुछ सीट और मेघालय में तुरा लोकसभा सीट से भी लड़ने पर विचार कर रहे हैं। इस स्थिति में कोई बदलाव नहीं है।’’

इससे पहले दिन में सूत्रों ने कहा था कि सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और टीएमसी के बीच चर्चा चल रही है तथा इसे जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी ने असम में दो और मेघालय में एक सीट मांगी है, जिस पर चर्चा जारी है।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 11:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement