facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

इंडिग्रिड ने 1,550 करोड़ रुपये में सौर ऊर्जा प्लांट का अधिग्रहण किया

Advertisement

इंडिग्रिड के पास अब देशभर में 19 सौर परियोजनाएं

Last Updated- February 23, 2024 | 11:25 PM IST
India Grid

बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट इंडिया ग्रिड ने 1,550 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर 300 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि इस सौदे के बाद इंडिग्रिड के पास देशभर के आठ राज्यों में 19 सौर परियोजनाएं हो गई हैं।

इनकी कुल उत्पादन क्षमता 1.1 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) है। इंडिया ग्रिड ट्रस्ट (इंडिग्रिड) ने बयान में कहा कि उसकी प्रबंधन अधीन कुल संपत्ति अब 28,200 करोड़ रुपये हो गई है।

बयान के अनुसार, “भारत के पहले और सबसे बड़े सूचीबद्ध बिजली क्षेत्र से संबंधित बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट (इनविट) इंडिग्रिड ने लगभग 1,550 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्यांकन पर 300 मेगावाट सौर संपत्ति का लेनदेन पूरा कर लिया है।” अधिग्रहण को लेकर शेयर खरीद समझौते पर जनवरी 2024 में दस्तखत किए गए थे।

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 11:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement