Noida International Airport का काम तेजी से बढ़ रहा आगे, अगले साल से संचालन शुरू होगा: अधिकारी
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तेजी से जारी निर्माण कार्य की मदद से इसके निर्धारित समय पर तैयार हो जाने और अगले साल से यहां विमान संचालन शुरू हो जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि फरवरी-2024 से अभ्यास के तौर पर उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रदेश […]
Vijay Diwas 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने 1971 युद्ध के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में मनाए जाने वाले ‘विजय दिवस’ पर भारतीय नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उनकी वीरता और समर्पण राष्ट्र के लिए अत्यंत गौरव का स्रोत है। उनका बलिदान और […]
NTPC Mining ने चालू वित्त वर्ष में अब तक दो करोड़ 32.2 लाख टन कोयला उत्पादन किया
एनटीपीसी माइनिंग ने वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक दो करोड़ 32.2 लाख टन कोयला उत्पादन किया है। यह पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में प्राप्त दो करोड़ 32 लाख टन के उत्पादन स्तर से कुछ अधिक है। उत्पादन का यह स्तर 257 दिनों में हासिल किया गया। यानी 2022-23 के मुकाबले 108 कम दिन में […]
कस्टम्स अधिकारियों ने 1.96 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की 27 छड़ जब्त कीं
सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो विदेशी नागरिकों से तीन किलोग्राम से अधिक वजन और 1.96 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की 27 छड़ जब्त की हैं। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जांच के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को उज्बेकिस्तान के दो नागरिकों-जमीराखोन कबीरोवा […]
Coronavirus: सिंगापुर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच लोगों से मास्क लगाने की अपील
सिंगापुर में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने की अपील की है। मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि तीन से नौ दिसंबर तक कोविड-19 के मामले बढ़कर 56,043 हो गए, जो पिछले सप्ताह 32,035 थे, इस प्रकार से संक्रमण […]
दक्षिणी गाजा में स्कूल पर इजराइल के हमले में अल जजीरा के कैमरामैन की मौत, एक पत्रकार घायल
दक्षिणी गाजा के एक स्कूल पर शुक्रवार को इजराइल के हमले में टीवी नेटवर्क ‘अल जजीरा’ के एक फलस्तीनी कैमरामैन की मौत हो गई और गाजा में कार्यरत उसका मुख्य संवाददाता घायल हो गया। टीवी नेटवर्क ने यह जानकारी दी। नेटवर्क ने बताया कि कैमरामैन समीर अबू दक्का और संवाददाता वाएल दहदौह दक्षिणी शहर खान […]
Ami Organics ने 200 करोड़ रुपये के निवेश से गुजरात में कारखाना लगाया
विशेष रसायन बनाने वाली एमी ऑर्गेनिक्स ने लगभग 200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ गुजरात के अंकलेश्वर में एक नया विनिर्माण इकाई स्थापित की है। एमी ऑर्गेनिक्स ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह कदम औषधि के लिए उन्नत कच्चे माल (मध्यवर्ती) खंड में अपनी स्थिति मजबूत करने की कंपनी की प्रतिबद्धता […]
चीनी मिलों को गन्ने के रस, शीरे से एथनॉल बनाने की मिली मंजूरी
सरकार ने एक सप्ताह पुराना फैसला पलटते हुए शुक्रवार को आपूर्ति वर्ष 2023-24 में चीनी मिलों को एथनॉल बनाने के लिए गन्ने के रस और बी-हैवी शीरा दोनों का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी। हालांकि इसके लिए अधिकतम 17 लाख टन चीनी की सीमा तय की गई है। सरकार ने यह फैसला एथनॉल बनाने […]
Parliament Security Breach: संसद में चर्चा को लेकर गतिरोध बरकरार, पक्ष-विपक्ष साध रहे एक-दूसरे पर निशाना
संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर शुक्रवार को भी विपक्षी सदस्यों ने तत्काल चर्चा कराने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर दोनों सदनों में हंगामा किया। संसद के दोनों ही सदनों की कार्यवाही बाधित हुई और कोई महत्त्वपूर्ण विधायी कामकाज नहीं हो सका। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश […]
तोशाखाना मामले में इमरान खान की याचिका पर कोर्ट का निर्वाचन आयोग को नोटिस
लाहौर उच्च न्यायालय ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पांच साल की अयोग्यता को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर शुक्रवार को पाकिस्तान के शीर्ष चुनाव निकाय को नोटिस जारी किया। अयोग्य घोषित किए जाने के कारण खान फरवरी में होने वाला आम चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। पांच सदस्यीय पीठ ने […]









