facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coronavirus: सिंगापुर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच लोगों से मास्क लगाने की अपील

Advertisement

चैनल न्यूज एशिया की एक खबर के अनुसार संक्रमण से अस्पताल में भर्ती होने वालों की औसत दैनिक संख्या 225 से बढ़कर 350 हो गई।

Last Updated- December 16, 2023 | 9:39 AM IST
Coronavirus JN.1
Representative Image

सिंगापुर में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाने की अपील की है।

मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि तीन से नौ दिसंबर तक कोविड​​-19 के मामले बढ़कर 56,043 हो गए, जो पिछले सप्ताह 32,035 थे, इस प्रकार से संक्रमण के मामले 75 प्रतिशत बढ़े हैं। चैनल न्यूज एशिया की एक खबर के अनुसार संक्रमण से अस्पताल में भर्ती होने वालों की औसत दैनिक संख्या 225 से बढ़कर 350 हो गई। गहन देखभाल इकाई में औसत दैनिक मामले चार से बढ़कर नौ हो गए हैं।

संक्रमण के इन मामलों में अधिकतर मामले जेएन.1 वैरिएंट के हैं जो बीए.2.86 का सबलीनिएज (उपवंश) है। मंत्रालय ने लोगों से व्यक्तिगत तथा सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की और कहा कि जिन लोगों में श्वसन से जुड़े संक्रमण के लक्षण हैं वे घरों से बाहर नहीं निकलें और लोगों के संपर्क में नहीं आएं।

मंत्रालय ने साथ ही कहा कि यात्रा कर रहे लोगों को हवाई अड्डों पर मास्क लगाना चाहिए, यात्रा बीमा कराना चाहिए और उन स्थानों पर आने जाने से बचना चाहिए जहां हवा आने-जाने की उचित व्यवस्था नहीं हो।

Advertisement
First Published - December 16, 2023 | 9:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement