facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दक्षिणी गाजा में स्कूल पर इजराइल के हमले में अल जजीरा के कैमरामैन की मौत, एक पत्रकार घायल

Advertisement

नेटवर्क ने बयान में कहा कि अबू दक्का का खून कई घंटे बहता रहा और शुक्रवार शाम को एक असैन्य सुरक्षा दल ने उन्हें मृत पाया।

Last Updated- December 16, 2023 | 9:13 AM IST
dead
Representative Image

दक्षिणी गाजा के एक स्कूल पर शुक्रवार को इजराइल के हमले में टीवी नेटवर्क ‘अल जजीरा’ के एक फलस्तीनी कैमरामैन की मौत हो गई और गाजा में कार्यरत उसका मुख्य संवाददाता घायल हो गया। टीवी नेटवर्क ने यह जानकारी दी।

नेटवर्क ने बताया कि कैमरामैन समीर अबू दक्का और संवाददाता वाएल दहदौह दक्षिणी शहर खान यूनिस के एक स्कूल में हमला होने के बाद वहां गए थे और जब वे स्कूल पहुंचे तो वहां इजराइली ड्रोन से एक और हमला किया गया, जिसमें अबू दक्का और दहदौह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में भर्ती दहदौह ने ‘एल जजीरा’ को बताया कि वह खून से लथपथ अवस्था में स्कूल से बाहर निकलने में सफल रहा, जहां कई एंबुलेंस कर्मी खड़े थे। दहदौह ने कहा कि उन्होंने एंबुलेंस कर्मियों से अबू दक्का को बाहर लाने को कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि इसमें बहुत जोखिम है और उन्होंने वादा किया कि उसके लिए एक और एंबुलेंस आएगी। दहदौह ने कहा, ‘‘वह चीख रहा था और मदद की गुहार लगा रहा था।’’

अल जजीरा ने बताया कि बाद में शाम को एक एंबुलेंस ने अबू दक्का को निकालने के लिए स्कूल पहुंचने की कोशिश की लेकिन ध्वस्त मकानों के मलबे के कारण सड़कें अवरुद्ध होने की वजह से उसे लौटना पड़ा। नेटवर्क ने बयान में कहा कि अबू दक्का का खून कई घंटे बहता रहा और शुक्रवार शाम को एक असैन्य सुरक्षा दल ने उन्हें मृत पाया।

‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट’ के अनुसार, सात अक्टूबर को हमास और इजराइल के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से 64 पत्रकारों की मौत हो चुकी है जिनमें 57 फलस्तीनी, चार इजराइली और तीन लेबनानी पत्रकार शामिल हैं।

Advertisement
First Published - December 16, 2023 | 9:13 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement