facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

कस्टम्स अधिकारियों ने 1.96 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की 27 छड़ जब्त कीं

Advertisement

मंत्रालय ने कहा कि दोनों व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के अनुसार शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Last Updated- December 16, 2023 | 10:01 AM IST
delhi airport
Representative Image

सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो विदेशी नागरिकों से तीन किलोग्राम से अधिक वजन और 1.96 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की 27 छड़ जब्त की हैं।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जांच के आधार पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को उज्बेकिस्तान के दो नागरिकों-जमीराखोन कबीरोवा और मखपिराखोन ममतखोदजेवा के खिलाफ सोने की तस्करी का मामला दर्ज किया।

इसमें कहा गया, ‘‘दिल्ली कस्टम्स प्रिवेंटिव, न्यू कस्टम्स हाउस ने कल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो विदेशी नागरिकों से 1.96 करोड़ रुपये मूल्य की तीन किलोग्राम से अधिक वजन की सोने की 27 छड़ जब्त कीं।’’

संबंधित लोग बृहस्पतिवार को तड़के शारजाह से लखनऊ उतरने के बाद लखनऊ से दिल्ली के लिए इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6281 से घरेलू टर्मिनल-टी-1, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। मंत्रालय ने कहा कि सामान की तलाशी लेने और गहन शारीरिक जांच करने पर उनके पास से 3,150 ग्राम वजनी सोने की 27 छड़ बरामद हुईं, जिनकी कीमत लगभग 1.96 करोड़ रुपये है।

मंत्रालय ने कहा कि दोनों व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 104 के अनुसार शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement
First Published - December 16, 2023 | 10:01 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement