Subrata Roy के निधन के बाद भी जारी रहेगा Sahara से जुड़ा मामला, जानिए SEBI के पास पड़े 25 हजार करोड़ रुपये का क्या होगा?
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) ने गुरुवार को कहा कि साहारा (Sahara Group) के संस्थापक सुब्रत रॉय (Subrata Roy) के निधन के बाद भी पूंजी बाजार नियामक समूह के खिलाफ मामला जारी रखेगा। फिक्की के एक कार्यक्रम से इतर बुच ने पत्रकारों से बात करते हुए […]
सरकार ने क्रूड ऑयल, डीजल पर विंडफॉल टैक्स घटाया, अब ये होंगी नई दरें
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में नरमी के बाद सरकार ने देश में उत्पादित कच्चे तेल तथा डीजल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स में गुरुवार को कटौती की। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क या एसएईडी के रूप में लगाया जाने वाला कर 9,800 रुपये […]
Japan का निर्यात अक्टूबर में 1.6% बढ़ा, आयात 12.5% घटा
जापान के निर्यात में अक्टूबर में सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वाहन और जहाज का निर्यात बढ़ने से यह वृद्धि हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, शेष एशियाई देशों में निर्यात में गिरावट आई है, जबकि अमेरिका तथा यूरोप में निर्यात में वृद्धि हुई है। जापान का आयात अक्टूबर में […]
NewsClick case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने अमेरिकी अरबपति नेविल रॉय सिंघम को भेजा समन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ से जुड़े धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में अमेरिकी अरबपति नेविल रॉय सिंघम को ताजा समन जारी किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी कारोबारी सिंघम पर भारत में चीनी ‘दुष्प्रचार’ फैलाने का आरोप है। कहा जाता है कि वह […]
Mahindra ने रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट को पांच गुना करने का रखा है लक्ष्य
महिंद्रा एक समय उच्च पूंजी आवश्यकताओं के कारण रिन्यूएबल एनर्जी से बाहर निकलने की कगार पर था लेकिन अब उसने अगले पांच वर्षों में कारोबार को पांच गुना करने की योजना बनाई है। एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही। महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अनीश शाह ने कहा कि एक […]
Delhi AQI : दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन की हिस्सेदारी सबसे अधिक
दिल्ली की वायु गुणवत्ता गुरुवार को बहुत खराब और गंभीर श्रेणी के बीच रही। ऐसा इसीलिए हुआ, क्योंकि प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण प्रदूषक कणों का बिखराव नहीं हो पाया। दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान-कानपुर की एक संयुक्त परियोजना के हालिया निष्कर्षों से पता चला कि बुधवार को राजधानी के वायु प्रदूषण में […]
पीयूष गोयल ने माइक्रोन टेक्नोलॉजी के CEO से की मुलाकात, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अवसरों पर हुई चर्चा
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एवं अध्यक्ष संजय मेहरोत्रा से मुलाकात की और भारत में बढ़ते सेमीकंडक्टर क्षेत्र में व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा की। पीयूष गोयल IPEF की मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए सैन फ्रांसिस्को के दौरे पर मंत्री इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क […]
World Cup 2023, IND vs NZ: भारत ने मैनचेस्टर का बदला मुंबई में चुकता किया, चौथी बार पहुंचा फाइनल में
विराट कोहली ने वनडे में शतकों का अर्धशतक पूरा करके सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि मोहम्मद शमी ने सात विकेट लेकर गेंदबाजी में फिर से कमाल दिखाया, जिससे भारत ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में हारने के मिथक को तोड़कर चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में […]
इन्फोसिस पुरस्कार 2023: भारत के छह वैज्ञानिकों को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा
इन्फोसिस साइंस फाउंडेशन (आईएसएफ) ने भारत में वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए छह लोगों को प्रतिष्ठित इन्फोसिस पुरस्कार 2023 देने की बुधवार को घोषणा की। विजेता छह श्रेणियों- इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर विज्ञान, मानविकी, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में चुने गए हैं। इंजीनियरिंग ऐंड कम्प्यूटर विज्ञान के […]
Delhi Gold Silver Rate: सोने में 410 रुपये, चांदी में 1,700 रुपये की तेजी
तरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 410 रुपये की तेजी के साथ 61,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर […]









