facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

इन्फोसिस पुरस्कार 2023: भारत के छह वैज्ञानिकों को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा

इन्फोसिस पुरस्कार 2023: सच्चिदानंद त्रिपाठी, जाह्नवी फालके, अरुण कुमार शुक्ला, भार्गव भट्ट, मुकुंद थताई और करुणा मंतेना को सम्मानित किया जाएगा

Last Updated- November 15, 2023 | 10:55 PM IST
Infosys, CEO Parekh settles matter with Sebi on UPSI; Pay Rs 25 lakh Infosys और CEO सलिल पारेख ने SEBI के साथ सुलझाया UPSI मामला; इनसाइडर ट्रेडिंग का था आरोप

इन्फोसिस साइंस फाउंडेशन (आईएसएफ) ने भारत में वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए छह लोगों को प्रतिष्ठित इन्फोसिस पुरस्कार 2023 देने की बुधवार को घोषणा की। विजेता छह श्रेणियों- इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर विज्ञान, मानविकी, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान, भौतिक विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में चुने गए हैं।

इंजीनियरिंग ऐंड कम्प्यूटर विज्ञान के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-कानपुर में सस्टेनेबल एनर्जी इंजीनियरिंग (एसईई) के प्रोफेसर सच्चिदानंद त्रिपाठी को चुना गया है।

ह्यूमैनिटीज (मानविकी) के लिए साइंस गैलरी बेंगलूरु की संस्थापक निदेशक जाह्नवी फालके को चुना गया है। लाइफ साइंस (जीवन विज्ञान) के लिए आईआईटी-कानपुर में बायलॉजिकल साइंस एवं बायोइंजीनियरिंग के प्रोफेसर अरुण कुमार शुक्ला को पुरस्कृत किया जाएगा।

गणितीय विज्ञान (मैथमैटिकल साइंसेज) के क्षेत्र में यह पुरस्कार इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस्ड स्टडी एंड प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में फर्नहोल्ज संयुक्त प्रोफेसर भार्गव भट्ट को प्रदान किया जाएगा। भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में इस बार मुकुंद थताई को इन्फोसिस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंजेंस) के क्षेत्र में कोलंबिया विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर करुणा मंतेना का नाम तय किया गया है।

First Published - November 15, 2023 | 10:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट