facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पीयूष गोयल ने माइक्रोन टेक्नोलॉजी के CEO से की मुलाकात, सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अवसरों पर हुई चर्चा

Advertisement

सरकार ने देश में 2.7 अरब अमेरिकी डॉलर की सेमीकंडक्टर परीक्षण तथा पैकेजिंग इकाई स्थापित करने के लिए माइक्रोन की परियोजना को जून में मंजूरी दी थी।

Last Updated- November 16, 2023 | 12:55 PM IST
Goyal meets Micron CEO, discusses options in India semiconductor ecosystem

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एवं अध्यक्ष संजय मेहरोत्रा से मुलाकात की और भारत में बढ़ते सेमीकंडक्टर क्षेत्र में व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा की।

पीयूष गोयल IPEF की मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए सैन फ्रांसिस्को के दौरे पर

मंत्री इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फॉर प्रॉस्पेरिटी (IPEF) की मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए अभी सैन फ्रांसिस्को में हैं। अमेरिका स्थित सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रोन गुजरात में भारत की पहली चिप सुविधा स्थापित कर रही है। इससे आने वाले वर्षों में 5,000 प्रत्यक्ष तथा 15,000 अप्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन होगा।

सरकार ने देश में 2.7 अरब अमेरिकी डॉलर की सेमीकंडक्टर परीक्षण तथा पैकेजिंग इकाई स्थापित करने के लिए माइक्रोन की परियोजना को जून में मंजूरी दी थी।

यूट्यूब के सीईओ नील मोहन ने गोयल ने की मुलाकात

गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर गुरुवार को लिखा, ‘‘माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ एवं अध्यक्ष संजय मेहरोत्रा से मुलाकात की। इस बात पर चर्चा की गई कि कैसे भारत का बढ़ता सेमीकंडक्टर पारिस्थितिक तंत्र कंपनी के लिए सहयोग और देश में उसकी पहुंच का विस्तार करने के व्यापक अवसर मुहैया कराता है।’’

मंत्री ने यूट्यूब के सीईओ नील मोहन से भी मुलाकात की। गायेल ने कहा, ‘‘ हमने इस बात पर चर्चा की भारत कैसे यूट्यूब के साथ सहयोग बढ़ाने और देश में उसका विस्तार करने के अवसर मुहैया कराता है।’’

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 11:41 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement