facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NewsClick case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने अमेरिकी अरबपति नेविल रॉय सिंघम को भेजा समन

Advertisement

ईडी ने सिंघम को धन शोधन निषेध अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत नए समन जारी किए।

Last Updated- November 16, 2023 | 12:41 PM IST
ED raids premises of Atiq Ahmed's associates, recovers cash, property related documents

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ से जुड़े धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में अमेरिकी अरबपति नेविल रॉय सिंघम को ताजा समन जारी किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी कारोबारी सिंघम पर भारत में चीनी ‘दुष्प्रचार’ फैलाने का आरोप है।

कहा जाता है कि वह फिलहाल शंघाई में है। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने सिंघम को धन शोधन निषेध अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत नए समन जारी किए। आरोपी के बयान दर्ज करने के लिए एजेंसी द्वारा एक स्थानीय अदालत से ‘लेटर्स रोगेटरी’ (एलआर) प्राप्त करने के बाद उन्हें यह नया नोटिस जारी किया गया है। सिंघम को ये समन उनके ईमेल आईडी पर और चीनी सरकारी चैनलों के माध्यम से भेजे गए हैं।

माना जा रहा है कि ईडी ने उन्हें यह दूसरी बार समन जारी किया है। मामले की 2021 में जांच शुरू की जाने के बाद पिछले वर्ष उन्हें पहला समन जारी किया गया था। सिंघम का नाम कुछ माह पहले ‘न्यूयॉक टाइम्स’ के एक लेख में सुर्खियों में आया था। इस खबर के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस समाचार और ईडी द्वारा साझा किए गए कुछ ‘‘सबूत’’ के आधार पर उनके और न्यूजक्लिक के संस्थापकों के खिलाफ एक प्राथमिकी भी दर्ज की थी।

सिंघम ने समाचारपत्र ‘द हिंदू’ को अक्टूबर में एक बयान जारी कर कहा था कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में इस्तेमाल की गई भाषा ‘‘दृढ़ता से यह कहती है’’ ये दावे ‘‘द न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा प्रकाशित एक लेख में दी गई गलत जानकारी से प्रभावित हैं।’’

सिंघम ने कहा, ‘‘ न्यूयॉर्क टाइम्स ने जानबूझकर उन तथ्यात्मक खंडनों को नहीं प्रकाशित करने का निर्णय किया जो मैंने उसे प्रकाशन तिथि से पहले 22 जुलाई 2023 को मुहैया कराए थे।’’ न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ‘न्यूजक्लिक’ एक वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा है जिसे सिंघम से धन मिलता था। खबर के अनुसार, वह कथित तौर पर चीनी सरकारी मीडिया तंत्र के साथ मिलकर काम करते हैं।

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 12:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement