महाराष्ट्र के चीनी उत्पादन में 26 फीसदी की गिरावट, रिकवरी दर में रिकॉर्ड कमी
महाराष्ट्र में गन्ना पेराई सत्र समाप्ति के करीब है। चालू चीनी सीजन 2024-25 के दौरान राज्य का चीनी उत्पादन करीब 26 फीसदी कम है। राज्य में अभी तक महज 79.80 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है, जबकि पिछले सीजन में इस समय तक 107.34 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। राज्य में चीनी […]
फिल्म मेकर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, मुंबई में अब 7 दिनों में मिलेगी फिल्म शूटिंग की अनुमति; नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
फिल्म जगत को राज्य सरकार ने मुंबई में शूटिंग संबंधी तमाम मंजूरियों पर बड़ी राहत दी है। मुंबई में शूटिंग के लिए अब फिल्म निर्माताओं को तमाम मंजूरियों के लिए दफ्तर-दर-दफ्तर नहीं भटकना पड़ेगा और न ही महीनों चक्कर लगाने पड़ेगे। फिल्मांकन के लिए विभिन्न विभागों से अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल और […]
महाराष्ट्र सरकार वापस लेगी इलेक्ट्रिक वाहनों पर 6 फीसदी का टैक्स
महाराष्ट्र सरकार ने बजट में 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य के इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 6 फीसदी कर लगाने की घोषणा की थी, जिसे सदन में मंजूरी भी मिल गई थी। लेकिन राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार इस टैक्स को वापस लेगी। सरकार की कोशिश है कि […]
आगरा और पानीपत में हो शिवाजी स्मारक! महाराष्ट्र सरकार की मांग- उनसे जुड़े किलों की देखभाल का जिम्मा हमें सौंपे केंद्र
महाराष्ट्र की हर कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज से शुरू होती है। मराठा साम्राज्य से जुड़े ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके लिए राज्य सरकार मराठों की वीरता और शौर्य से जुड़े जगहों में स्मारक तैयार करने के साथ शिवाजी महाराज से जुड़े किलों के देखरेख करने की जिम्मेदारी चाहती है। राज्य […]
इतिहास प्रेमियों को सौगात! मुंबई में बनेगा राज्य का पहला अभिलेखागार भवन, ऐतिहासिक विरासत को मिलेगा नया ठिकाना
Maharashtra State Archives: महाराष्ट्र सरकार राज्य की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने के लिए मुंबई में एक अभिलेखागार भवन का निर्माण करेगी। महा अभिलेखागार भवन बांद्रा (पूर्व) में 6,691 वर्ग मीटर के भूखंड पर बनाया जाएगा। महाराष्ट्र राज्य में अब तक कोई अलग महाराष्ट्र अभिलेखागार भवन नहीं है। फिलहाल ऐतिहासिक मूल्यवान दस्तावेज एलफिंस्टन कॉलेज भवन […]
2 लाख परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट! POP की मूर्तियों पर रोक से महाराष्ट्र के मूर्तिकारों में आक्रोश, सरकार से राहत की मांग
गणेशोत्सव महाराष्ट्र में आस्था के साथ कारोबार का भी पर्व है। सुंदर मूर्तियां लोगों को आकर्षित करती हैं और उनके प्यार ने राज्य में मूर्तियों के कारोबार को हजारों करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है। मगर इस कारोबार पर अब प्रदूषण की नजर लग गई है क्योंकि अदालती आदेश की वजह से सरकार ने […]
Nasik Kumbh 2027: प्रयागराज महाकुंभ की तर्ज पर बहुत भव्य होगा नासिक कुंभ, पढ़ें विस्तार से
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस साल हुए महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद अब नासिक में 2027 में सिंहस्थ कुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार ने तैयारियां शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश की तर्ज पर जल्द ही कुंभ मेला प्राधिकरण कानून बनाया जाएगा। इससे कुंभ मेले से जुड़े […]
माइक्रोसॉफ्ट और गेट्स फाउंडेशन ने महाराष्ट्र के डिजिटल गवर्नेंस मॉडल में करेगा सहयोग
प्रदेश में सरकारी कामकाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रयोग शुरू हो गया है। माइक्रोसॉफ्ट और गेट्स फाउंडेशन डिजिटल गवर्नेंस और सेवा के अधिकार के मामले में महाराष्ट्र को देश में एक आदर्श राज्य बनाने में सहयोग करेंगे। गेट्स फाउंडेशन ने 25 लाख महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के लक्ष्य को पूरा सहयोग करने में […]
मुंबई की प्यास बुझाएगा समंदर! समुद्री जल को मीठा बनाने की योजना, पेयजल संकट से मिलेगा छुटकारा
समुद्र के पानी को मीठा कर उसे पीने योग्य बनाने वाली परियोजना पर बीएमसी लंबे समय से काम कर रही है। इस परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए वैश्विक टेंडर निकाले जाएंगे। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने विधान परिषद को बताया कि मुंबई के लिए समुद्री जल विलवणीकरण परियोजना शुरू की गई है […]
तीन साल में 45,935 लोगों की मौत! कैसे सड़क हादसों की वजह से लाल हो रही हैं महाराष्ट्र की सड़कें
सड़क हादसों में कमी लाने के एक के बाद कई कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन सड़क हादसों में मरने वाली की संख्या चिंताजनक बनी हुई है। महाराष्ट्र में पिछले तीन सालों में कुल 104,710 सड़क दुर्घटनाओं में 45935 लोगों की मौत हुई है। राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह नशा करके गाड़ी […]









