facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फिल्म मेकर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, मुंबई में अब 7 दिनों में मिलेगी फिल्म शूटिंग की अनुमति; नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

Advertisement

मुंबई में शूटिंग के लिए अब फिल्म निर्माताओं को तमाम मंजूरियों के लिए दफ्तर-दर-दफ्तर नहीं भटकना पड़ेगा और न ही महीनों चक्कर लगाने पड़ेगे।

Last Updated- March 27, 2025 | 9:42 AM IST
Film Shotting
प्रतीकात्मक तस्वीर

फिल्म जगत को राज्य सरकार ने मुंबई में शूटिंग संबंधी तमाम मंजूरियों पर बड़ी राहत दी है। मुंबई में शूटिंग के लिए अब फिल्म निर्माताओं को तमाम मंजूरियों के लिए दफ्तर-दर-दफ्तर नहीं भटकना पड़ेगा और न ही महीनों चक्कर लगाने पड़ेगे। फिल्मांकन के लिए विभिन्न विभागों से अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए एक ऑनलाइन एक-खिड़की प्रणाली शुरू की गई है। इस प्रणाली के तहत, मुंबई और उसके उपनगरों में फिल्मांकन की अनुमति अब सात दिनों के भीतर दी जाएगी।

यह सिस्टम जल्द पूरे राज्य में लागू होगा

सांस्कृतिक कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव विकास खारगे ने बताया कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पहल के तहत, मुंबई और उसके उपनगरों में फिल्मों, टीवी धारावाहिकों, विज्ञापनों और डॉक्यूमेंट्री के फिल्मांकन की अनुमति अब सात दिनों में दी जाएगी। यह एकमात्र ऑनलाइन प्रणाली है, जो फिल्म निर्माताओं, प्रोडक्शन हाउस और लोकेशन मैनेजरों को पूरे महाराष्ट्र में फिल्मांकन अनुमति की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदान करती है। इस प्रणाली को अब राज्यव्यापी रूप से विस्तारित और लागू किया गया है।

दिवंगत प्रसिद्ध कला निर्देशक नितिन देसाई द्वारा स्थापित एनडी आर्ट वर्ल्ड स्टूडियो को महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म सिटी मुंबई के तहत संचालन के लिए सौंपा है। सरकार ने स्टूडियो के लिए 120 करोड़ रुपये की देनदारियां और 10 करोड़ रुपये परिचालन के लिए कुल 130 करोड़ रुपये चरणबद्ध तरीके से वितरित किए हैं। देनदारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

Also read: महाराष्ट्र सरकार वापस लेगी इलेक्ट्रिक वाहनों पर 6 फीसदी का टैक्स

100-दिन की उपलब्धियों पर विभाग ने दी प्रस्तुति

विधानसभा में सांस्कृतिक कार्य विभाग की 100-दिवसीय उपलब्धियों पर प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, सांस्कृतिक कार्य मंत्री अ‍ॅड. आशिष शेलार, उद्योग मंत्री उदय सामंत, विधान परिषद के सभापति राम शिंदे, राज्यमंत्री आशिष जयस्वाल, मुख्य सचिव सुजाता सैनिक, विभाग के अपर मुख्य सचिव विकास खारगे, और फिल्म सिटी की प्रबंध निदेशक स्वाती म्हसे पाटील उपस्थित थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने विभाग को 100-दिन की उपलब्धियों को सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी।

वेब पोर्टल से बुक कर सकेंगे शूटिंग लोकेशन

एक खिड़की योजना के तहत सरकार ने एक वेब पोर्टल बनाया है। कोई भी फिल्म, सीरियल या विज्ञापन निर्माता इस साइट पर जाकर सरकार के अधिकार में आने वाली लोकेशन की बुकिंग के लिए सशुल्क आवेदन कर सकता है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, उसके बाद सरकार द्वारा नियुक्त एक सहनियंत्रक स्तर का अधिकारी संबंधित सरकारी विभागों से मिलने वाली आवश्यक अनुमतियां सात दिन के भीतर प्राप्त करेगा और आवेदक को उपलब्ध कराएगा। फिलहाल, यह योजना मुंबई और मुंबई उपनगर के लिए ही है, लेकिन जल्द ही इसका विस्तार राज्य स्तर पर किया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 9:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement