facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गन्ने की खेती में AI बनेगा गेमचेंजर! 50% तक कम होगी पानी की खपत, उत्पादन में 30% का इजाफा; एक्सपर्ट ने जताई संभावना

Advertisement

AI in sugarcane farming: माइक्रोसॉफ्ट ने AI के इस्तेमाल के गन्ने की खेती करने पर उत्पादन में 30% की बढ़ोतरी और इसकी खेती में पानी की खपत आधे तक कम करने का आश्वासन दिया है।

Last Updated- June 11, 2025 | 1:23 PM IST
कम बारिश के कारण महाराष्ट्र में प्रति एकड़ उत्पादन घटकर 73 टन रह गया है। (Representational Image)

AI in sugarcane farming: गन्ने की खेती में कृत्रिम मेधा (एआई) के इस्तेमाल से पानी की जरूरत के 50 फीसदी तक कम होने और प्रति एकड़ उत्पादन में करीब 30 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना है। इस क्षेत्र के एक विशेषज्ञ ने बुधवार को यह बात कही। हाल ही में पुणे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार की उपस्थिति में एक बैठक हुई थी, जिसमें गन्ने की खेती में एआई के उपयोग पर चर्चा की गई थी।

महाराष्ट्र राज्य सहकारी चीनी कारखाना संघ लिमिटेड के निदेशक जयप्रकाश दांडेगांवकर ने पीटीआई को बताया, ‘‘माइक्रोसॉफ्ट ने गन्ने की खेती के लिए AI के इस्तेमाल पर लंबे समय से काम किया है और गन्ने के उत्पादन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी और पानी के इस्तेमाल (इसकी खेती में) को आधे तक कम करने का आश्वासन दिया है। इससे चीनी मिलों को लंबे समय (110 दिन से अधिक) तक चलाने में मदद मिलेगी और घाटा भी कम होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र की 40 (23 सहकारी और 17 निजी) चीनी मिल, जिन पर वीएसआई का कोई कर्ज बकाया नहीं है उन्हें इस परियोजना (गन्ने की खेती में एआई के उपयोग) में शामिल किया जाएगा।’’

एक किसान को ₹25,000 की पड़ेगी जरूरत! 

दांडेगांवकर ने बताया कि शुरुआत में एक किसान को 25,000 रुपये की जरूरत पड़ सकती है। यह प्रौद्योगिकी.. पूर्वानुमान, मृदा परीक्षण, सिंचाई ‘अलर्ट’, कीटनाशकों के इस्तेमाल को सीमित करने और मिट्टी की गुणवत्ता की सुरक्षा पर काम करेगी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में गन्ने की पैदावार में कमी आई है।

दांडेगांवकर ने कहा, ‘‘ कम बारिश के कारण राज्य में प्रति एकड़ उत्पादन घटकर 73 टन रह गया है। एआई के इस्तेमाल से हम निकट भविष्य में कम से कम 150 टन प्रति एकड़ उत्पादन तक पहुंच सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ किसानों को इसके लिए (सिंचाई के लिए) अपने खेतों में ‘ड्रिप’ लगाने की जरूरत है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि अगस्त के अंत तक या सितंबर के पहले सप्ताह तक इस तरह का पहला स्टेशन (स्वचालित एआई सुविधा) स्थापित एवं चालू हो जाएगा।’’

Advertisement
First Published - June 11, 2025 | 1:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement