facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Akshaya Tritiya 2026: सोने की ऊंची कीमतों के बाद भी आभूषणों की मांग में उछाल, प्री-बुकिंग में तेजी

Advertisement

अक्षय तृतीया और शादी के सीजन के चलते सोने के आभूषणों की मांग बढ़ रही है। क्विक कॉमर्स और दो दिनों के त्योहार से बिक्री में जबरदस्त उछाल की उम्मीद है

Last Updated- April 14, 2026 | 10:12 PM IST
Gold Jewellery
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अक्षय तृतीया से पहले सोने के आभूषणों और अशरफियों की मांग लगातार बढ़ रही है, जो रविवार को पड़ रही है। सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद आभूषणों के खुदरा विक्रेताओं के मामले में बिक्री पहले से ही सकारात्मक संकेत दिखने लगे है। पश्चिम एशिया युद्ध के दौरान सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट के बाद ऐसा हो रहा है।

कैरेटलेन के प्रबंध निदेशक सौमेन भौमिक ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि त्योहार के सकारात्मक मनोबल और नियोजित खरीद में वृद्धि की बदौलत इस अक्षय तृतीया पर दो अंकों की दमदार वृद्धि होगी। जिसे हमारे ट्रेजर चेस्ट कार्यक्रम का भी समर्थन हासिल है।’ भौमिक ने कहा, ‘जहां एक बड़ा वर्ग हल्के, सुलभ आभूषणों को चुन रहा है, वहीं अधिक खर्च करने वालों का एक अन्य बड़ा वर्ग सोलिटेयर सेट जैसे अधिक मूल्य वाले आभूषणों में निवेश कर रहा है।’

त्योहार के दो दिन वाले सप्ताहांत पर पड़ने से भी बिक्री को मदद मिल रही है। कल्याण ज्वैलर्स के प्रबंध निदेशक रमेश कल्याणरमन ने कहा, ‘हम इस अक्षय तृतीया पर खासी मांग की उम्मीद कर रहे हैं, खास तौर पर इसलिए क्योंकि यह त्योहार रविवार और सोमवार दोनों को ही पड़ रहा है और शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत के साथ मेल खा रहा है। हमने अपने शोरूम में प्री-बुकिंग और रोजमर्रा की जाने वाली पूछताछ में बड़ा इजाफा दर्ज किया है और हम दुल्हन के अधिक मूल्य वाले आभूषणों तथा पारंपरिक ‘शगुन’ वाली खरीद दोनों में ही दमदार वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।’

त्योहार से पहले अशरफी की बिक्री में क्विक कॉमर्स प्लेटफार्मों के साथ इस श्रृंखला के गठजोड़ से भी मदद मिली है।

कल्याणरमन ने कहा, ‘शगुन’ के लिए अशरफी हमेशा पसंदीदा रही है और इनकी लोकप्रियता को मार्केटप्लेस और इंस्टामार्ट जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफार्मों की सुविधा से अंतिम समय में की जाने वाली खरीद को और बढ़ावा मिल रहा है।’

त्योहार के मौके पर खुदरा स्थानों पर भी अच्छी खासी चहल-पहल देखी जा रही है।

Advertisement
First Published - April 14, 2026 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement