facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amul Milk Price Hike: गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में दो रुपये प्रति लीटर बढ़े दूध के दाम

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 12:58 PM IST
Amul brand
Shutter Stock

अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों की बिक्री करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने गुजरात को छोड़कर बाकी सभी बाजारों में दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं।

जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन महेता ने कहा कि दूध के दामों में बढ़ोतरी गुजरात में लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात को छोड़कर हमने दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जैसे अन्य बाजारों में दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। फिलहाल गुजरात में दूध के दाम नहीं बढ़ेंगे।’’

अमूल दूध की नई कीमतें शुक्रवार सुबह से प्रभावी होंगी।

जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि दाम बढ़ने के बाद अमूल ताजा का एक लीटर का पैकेट 54 रुपये का, एक लीटर अमूल गोल्ड 66 रुपये का, एक लीटर गाय का दूध 56 रुपये का और अमूल ए2 भैंस के दूध का पैकेट शुक्रवार से 70 रुपये में मिलेगा।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 10:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement