facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Amul ने देशभर में घटाए दूध के दाम, चेक करें नए रेट्स; क्या अन्य कंपनियां भी करेंगी कीमतों में कटौती?

Advertisement

दिल्ली में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 67 रुपये कर दी गई है, जबकि अमूल ताजा की कीमत अब 56 रुपये प्रति लीटर से घटकर 55 रुपये हो जाएगी।

Last Updated- January 24, 2025 | 6:46 PM IST
Amul reduced milk prices across the country, check new rates; Will other companies also cut prices? Amul ने देशभर में घटाए दूध के दाम, चेक करें नए रेट्स; क्या अन्य कंपनियां भी करेंगी कीमतों में कटौती?

Amul milk price cut: दूध के बढ़े दामों से आम जनता को थोड़ी राहत मिली है। देशभर में अमूल ब्रांड के तहत दूध और अन्य डेयरी प्रोडक्ट बेचने वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) ने पूरे देश में दूध की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। हालांकि कीमतों में यह कटौती केवल एक लीटर वाले पैकेट पर की गई है।

Amul ने दूध के दाम प्रति लीटर 1 रुपये घटाए

GCMMF के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने से कहा, ‘‘हमने समूचे भारत में एक लीटर वाले पैकेट की कीमतों में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसका मकसद उपभोक्ताओं को दूध के बड़े पैकेट खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है।’’

वित्त वर्ष 2023-24 में GCMMF का कारोबार आठ प्रतिशत बढ़कर 59,445 करोड़ रुपये हो गया। मेहता ने पहले कहा था कि सहकारी समिति को मजबूत मांग के दम पर चालू वित्त वर्ष 2024-25 में रेवेन्यू में दोहरे अंकों की वृद्धि की उम्मीद है।

Also read: Tata Group की इस कंपनी ने Pegatron में खरीदी 60% हिस्सेदारी, iPhone बनाने की रेस में टाटा की बढ़ेगी रफ्तार

दिल्ली में अब इतने रुपये में मिलेगा Amul दूध, चेक करें नए दाम

दिल्ली में अमूल गोल्ड दूध की कीमत 68 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 67 रुपये कर दी गई है, जबकि अमूल ताजा की कीमत अब 56 रुपये प्रति लीटर से घटकर 55 रुपये हो जाएगी। जीसीएमएमएफ ने गत वित्त वर्ष 2023-24 में औसतन प्रतिदिन 310 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण किया। इसकी कुल वार्षिक दूध प्रसंस्करण क्षमता लगभग 500 लाख लीटर है। घरेलू बाजार के अलावा जीसीएमएमएफ करीब 50 देशों को दुग्ध उत्पादों का निर्यात कर रहा है।

क्या अन्य दूध कंपनियों की घटाएंगी दाम?

दूध की कीमतों में कटौती काफी समय के बाद देखने को मिली है। अमूल के इस फैसले से आम जनता को थोड़ी राहत मिली है। क्योंकि पिछले कुछ समय में लगभग सभी कंपनियों ने दूध के दामों में इजाफा किया था। अमूल के इस फैसले से अब अन्य कंपनियों पर भी दूध के दाम में कटौती का दबाव बढ़ेगा।

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 6:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement