facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दलहन की बोआई का रकबा कम, देर से बोए गए गेहूं के अंकुरण को लेकर चिंता नहीं

Advertisement

रबी की मुख्य तिलहन फसल सरसों का रकबा 98.8 लाख हेक्टेयर है, जो पिछले साल की तुलना में 2.17 प्रतिशत ज्यादा है।

Last Updated- January 05, 2024 | 10:50 PM IST
Import of pulses is increasing, import of pigeon pea has increased more than double

भारत के ज्यादातर इलाकों में रबी फसलों की बोआई करीब पूरी हो चुकी है। गेहूं का रकबा करीब 331.7 लाख हेक्टेयर है, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम है, लेकिन यह गेहूं के सामान्य रकबे के औसत से ज्यादा है। सामान्य रकबा पिछले 5 साल के औसत रकबे को कहा जाता है।

पिछले कुछ दिन से मौसम अनुकूल है और अगले सप्ताह से लेकर 10 दिन में उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान है। ऐसे में देर से बोए गए गेहूं के अंकुरण को लेकर चिंता नहीं होनी चाहिए।

गेहूं को लेकर सरकार ने कहा है कि गेहूं की देर से बोआई वाली किस्मों की बोआई जनवरी के पहले सप्ताह तक चलती है, और कुछ कुछ इलाकों में जनवरी के अंत तक बोआई होती है।

देश में सबसे ज्यादा उगाए जाने वाली दलहन चने को लेकर चिंता बनी हुई है क्योंकि 5 जनवरी 2024 तक इसका रकबा 100.1 लाख हेक्टेयर था, जो पिछले साल से करीब 7 प्रतिशत कम है।

कुछ राज्यों में खरीफ की फसल की देर से कटाई हुई और अन्य फसलें बोए जाने व मिट्टी में नमी न होने के कारण रकबा घटा है। सरकार ने कहा कि चने की बोआई आंध्र प्रदेश व छत्तीसगढ़ को छोड़कर करीब हर जगह पूरी हो चुकी है।

रबी की मुख्य तिलहन फसल सरसों का रकबा 98.8 लाख हेक्टेयर है, जो पिछले साल की तुलना में 2.17 प्रतिशत ज्यादा है।

सरकार के बयान में कहा गया है, ‘तिलहन की बोआई का लक्ष्य पहले ही सामान्य से अधिक हो चुका है, खासकर सरसों का। अभी बोआई जारी है।’

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement