facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Arhar/Tur Dal Price: नहीं गल पा रही है उपभोक्ताओं की दाल, अरहर का भाव 12 हजार रुपये के पार

Advertisement

आवक घटने से इस महीने मंडियों में अरहर के थोक भाव 1,400 रुपये और अरहर दाल के थोक भाव 1,900 रुपये प्रति क्विंटल तक चढ़े।

Last Updated- May 02, 2024 | 8:58 AM IST
Arhar Dal

अरहर (Tur) के भाव इस साल भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले साल की दूसरी छमाही से अरहर की कीमतों में आई तेजी इस साल भी जारी है। इस साल अरहर के थोक भाव 12,000 रुपये क्विंटल को पार कर चुके हैं। इस महीने भी मंडियों में अरहर के दाम बढ़े हैं। अरहर के थोक भाव बढ़ने से खुदरा बाजार में अरहर दाल की खुदरा कीमत 200 रुपये किलो पार कर चुकी है।

मंडियों में इस महीने कितने बढ़े अरहर के दाम?

देश की मंडियों में इस महीने अरहर की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। महाराष्ट्र स्थित अरहर की प्रमुख मंडी अकोला में एक अप्रैल को अरहर के थोक भाव 10,700 से 10,850 रुपये थे, जो अब बढ़कर 12,000 से 12,200 रुपये क्विंटल हो गए हैं।

इस दौरान इसी मंडी में अरहर दाल के थोक भाव 14,400-15,400 रुपये से बढ़कर 16,100-17,300 रुपये क्विंटल हो गए हैं। दिल्ली की मंडी में इस अवधि में अरहर दाल के थोक भाव 1,300 रुपये बढ़कर 16,500-16,600 रुपये क्विंटल हो चुके हैं।

थोक भाव बढ़ने से खुदरा बाजार में भी महंगी हुई अरहर दाल

मंडियों में अरहर की कीमतों में आ रही तेजी का असर इसके खुदरा बाजार में भाव पर भी दिख रहा है। केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अरहर दाल की औसत खुदरा कीमत इस महीने 157 रुपये से बढ़कर 170 रुपये, महाराष्ट्र में 159.74 रुपये से बढ़कर 167.63 रुपये, मध्य प्रदेश में 150.46 रुपये से बढ़कर 157.02 रुपये और उत्तर प्रदेश में 143.92 रुपये से बढ़कर 147.56 रुपये किलो गई है।

देश भर में अरहर की औसत खुदरा कीमत इस महीने 149.23 रुपये से बढ़कर 152.73 रुपये हो गई है और इसकी अधिकतम खुदरा कीमत 203 रुपये किलो है।

इस साल क्यों महंगी हो रही अरहर दाल

कमोडिटी विश्लेषकों के अनुसार सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद अरहर दाल के दाम बढ़ रहे हैं। एक कमोडिटी विश्लेषक ने बताया कि अरहर की आपूर्ति कमजोर है क्योंकि अरहर का उत्पादन कम हुआ है। इसलिए अरहर दाल महंगी हुई है।

कमोडिटी विश्लेषक इंद्रजीत पॉल ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में अरहर दाल के आयात में करीब 10 फीसदी कमी आई है। उत्पादन घटने से देश में अरहर की उपलब्धता कम है। लिहाजा अरहर के दाम बढ़ रहे हैं। जानकारों के मुताबिक अरहर की आवक कम होने से भी इसकी कीमतों में तेजी को बल मिला है।

एगमार्कनेट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस महीने करीब 75 हजार टन अरहर की आवक हुई, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा करीब 92 हजार टन था। जाहिर पिछले साल की तुलना में इस अप्रैल अरहर की आवक में करीब 18 फीसदी कमी दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - April 30, 2024 | 6:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement