facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चुनावी रणनीति के तहत निर्यात-आयात पर बड़ा फैसला; महंगाई साधने, किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास करेगी केंद्र सरकार

Advertisement

बासमती और प्याज निर्यात पर राहत, खाद्य तेलों के आयात शुल्क में वृद्धि से किसानों को लाभ, चुनावी राज्यों में समर्थन की कोशिश।

Last Updated- September 15, 2024 | 10:41 PM IST
farmers

केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह के अंत में कुछ प्रमुख वस्तुओं के निर्यात पर सख्ती की है, जबकि खाद्य तेलों जैसी कुछ वस्तुओं पर आयात शुल्क में इजाफा किया है ताकि किसानों को अच्छी कीमत मिल सके और मुद्रास्फीति भी नियंत्रित रहे।

हालांकि कुछ जानकारों का मानना है कि केंद्र सरकार ने ये निर्णय हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड विधान सभा चुनाव और इसके बाद होने वाले महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव को देखते हुए लिए हैं। सरकार इस निर्णय से सोयाबीन और बासमती चावल जैसे प्रमुख जिंसों के दाम गिरने से प्रभावित ग्रामीण मतदाताओं खासकर किसानों को खुश करना चाहती है।

केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह निर्यात पर अंकुश संबंधित जो निर्णय लिए उनमें बासमती चावल पर लागू 950 डॉलर न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) और प्याज के निर्यात पर लागू 550 डॉलर न्यूनतम एमईपी को हटाने के साथ ही प्याज पर निर्यात शुल्क 40 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी करना शामिल है।

आयात संबंधी निर्णयों में सरकार ने शून्य आयात शुल्क पर पीली मटर आयात की अवधि 31 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। कच्चे पाम तेल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल पर प्रभावी आयात शुल्क 12.5 फीसदी से बढ़ाकर 32.5 फीसदी कर दिया गया है। इसके साथ ही रिफाइंड तेल पर प्रभावी आयात शुल्क अब 13.75 फीसदी से बढ़कर 35.75 फीसदी किया गया है।

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement