facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विमान ईंधन 4.6 प्रतिशत हुआ सस्ता, लेकिन LPG सिलेंडर के दाम 39 रुपये बढ़े

Advertisement

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार स्थिर बनी हुई हैं। मार्च के मध्य में कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी।

Last Updated- September 01, 2024 | 1:16 PM IST
LPG Cylinder price

विमान ईंधन के दाम में रविवार को 4.6 प्रतिशत की कटौती की गयी। वहीं होटल और रेस्तरां में उपयोग किये जाने वाले वाणिज्यिक एलपीजी 39 रुपये प्रति 19 किलो सिलेंडर महंगा हो गया है।

वैश्विक बाजारों में तेल के दाम के रुख के अनुरूप यह कदम उठाया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत 4,495.5 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 4.58 प्रतिशत की कटौती की गयी है।

विमानन कंपनियों की कुल परिचालन लागत में ईंधन की हिस्सेदारी लगभग 40 प्रतिशत है। ऐसे में दाम में कटौती से इन कंपनियों पर लागत बोझ कम होगा। इससे पहले, दो बार दाम बढ़ाये गये थे। विमान ईंधन के दाम एक अगस्त को दो प्रतिशत यानी 1,827.34 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गयी थी।

इससे पहले, इसमें 1.2 प्रतिशत (1,179.37 रुपये प्रति किलोलीटर) की वृद्धि की गयी थी। एक जून को एटीएफ के दाम में 6.5 प्रतिशत (6,673.87 रुपये प्रति किलोलीटर) की कटौती की गयी थी। कटौती के बाद एटीएफ के दाम में मुंबई में घटकर 87,432.78 रुपये प्रति किलोलीटर हो गयी है जो इससे पहले 91,650.34 रुपये प्रति किलोलीटर थी।

स्थानीय करों के कारण एटीएफ के दाम विभिन्न राज्यों में अलग-अलग होते हैं। इसके साथ, तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के दाम 39 रुपये बढ़ाये है। इससे कीमत बढ़कर 1,691.50 रुपये प्रति प्रति 19 किलो सिलेंडर हो गयी है। यह लगातार दूसरी मासिक वृद्धि है। एक अगस्त को कीमतों में 6.5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।

इससे पहले, चार बार मासिक कीमतों में कटौती की गयी थी। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत अब मुंबई में 1,644 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर होगी। वहीं कोलकाता में 1,802.50 रुपये और चेन्नई में 1,855 रुपये प्रति 19 किलो सिलेंडर होगी। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस की दर 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर बरकरार है।

सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल), और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (एचपीसीएल) मानक अंतरराष्ट्रीय ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय दर के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को एटीएफ और रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार स्थिर बनी हुई हैं। मार्च के मध्य में कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

Advertisement
First Published - September 1, 2024 | 1:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement