facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ATF Price Hike : हवाई सफर हो सकता है महंगा, 14% बढ़े ATF के दाम

Advertisement

सरकारी ईंधन खुदरा कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में विमान टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत प्रति किलोलीटर 13,911.07 रुपये या 14 प्रतिशत बढ़कर 1,12,419.33 रुपये प्रति

Last Updated- September 01, 2023 | 3:59 PM IST
flight

Aviation Fuel Price: विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत में शुक्रवार को 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। इस तरह लगातार तीसरी बार विमान ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। दूसरी ओर, होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 157.50 रुपये प्रति सिलेंडर कम की गई है।

दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले एक वाणिज्य सिलेंडर की कीमत अब 1,522.50 रुपये है। सरकारी ईंधन खुदरा कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में विमान टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत प्रति किलोलीटर 13,911.07 रुपये या 14 प्रतिशत बढ़कर 1,12,419.33 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।

इसकी कीमतें विभिन्न राज्यों में स्थानीय बिक्री कर या मूल्य वर्द्धित कर (वैट) के आधार पर अलग-अलग होती हैं।

तेल की वैश्विक कीमतों में वृद्धि के कारण विमान ईंधन महंगा हुआ है। इससे पहले एक अगस्त और एक जुलाई को भी कीमत में वृद्धि की गई थी।

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 3:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement