facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bharat Atta: गेहूं की औसत कीमत से भी सस्ता मिलेगा सरकारी आटा

Advertisement

Bharat Atta देश भर में गेहूं की औसत खुदरा कीमत से भी कम दाम पर मिलेगा।

Last Updated- November 06, 2023 | 5:02 PM IST
Bharat Atta: Government flour will be available cheaper than the average price of wheat
Bharat Atta

Bharat Atta: दीवाली से पहले आटे की महंगाई से परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है कि अब उन्हें यह सस्ता मिल सकेगा। केंद्र सरकार ने रियायती दर पर आज आटा बेचने की शुरुआत की है। यह आटा देश भर में गेहूं की औसत खुदरा कीमत से भी कम दाम पर मिलेगा। साथ ही यह आटे की औसत खुदरा मूल्य से भी काफी कम है।

सरकार 27.50 रुपये किलो की रियायती दर पर बेचेगी आटा

केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए आज से रियायती दर पर आटा बेचने की शुरुआत की है। सरकार 27.50 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर आटा बेचने जा रही है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने आज इस सस्ते आटे को बेचने की शुरुआत की। यह आटा भारत आटा नाम से बेचा जाएगा। इस आटे की बिक्री भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्यादित (नेफेड), राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता फेडरेशन (NCCF), मदर डेयरी के सफल आउटलेट, केंद्रीय भंडार व अन्य सहकारी एजेंसियों के माध्यम से ही की जाएगी।

Also read: केंद्र सरकार ने की PMGKAY के विस्तार की घोषणा, मगर मुफ्त अनाज बिगाड़ सकता है बजट

गेहूं से सस्ता मिलेगा सरकारी आटा

केंद्र सरकार द्वारा बेचे जा रहे इस रियायती आटे की कीमत गेहूं की औसत खुदरा कीमत से भी कम होगी। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार देश भर में गेहूं की औसत खुदरा कीमत 30.62 रुपये किलो है, जबकि रियायती आटा 27.50 रुपये किलो मिलेगा। इस तरह यह आटा गेहूं के औसत खुदरा मूल्य से 3 रुपये किलो सस्ता होगा।

आटे के औसत मूल्य से रियायती आटे की कीमत करीब 9 रुपये किलो कम होगी। विभाग के अनुसार देश भर में आटे की औसत खुदरा कीमत 35.93 रुपये किलो हैं, जबकि रियायती आटा 27.50 रुपये किलो मिलेगा। विभाग के आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न खुदरा बाजारों में आटा 27 से 70 रुपये किलो बिक रहा है।

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 5:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement