facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अब विदेशों में मिलेगा बिहार का चूड़ा, केंद्र सरकार निर्यात के लिए बनाएगी योजना: चौहान

Advertisement

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बिहार का चूड़ा कैसे विदेशों में निर्यात हो, इसके लिए योजना बनाई जाएगी।

Last Updated- June 02, 2025 | 9:10 PM IST
shivraj singh chauhan
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों से बात करते हुए

बिहार में चूड़ा काफी प्रसिद्ध है। इसके खाने वालों की बिहार और देश के दूसरे राज्यों में कमी नहीं है। इस चूड़ा का स्वाद विदेशों में भी पहुंचाया जा सकता है। केंद्र सरकार बिहार के चूड़ा निर्यात के लिए योजना बना सकती है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के पांचवें दिन बिहार के किसानों से मिले। इस दौरान चौहान ने कहा कि बिहार का चूड़ा कैसे विदेशों में निर्यात हो, इसके लिए योजना बनाई जाएगी। बिहार के खासकर मिथिला क्षेत्र में दही चूड़ा पारंपरिक रूप से खाया जाता है।

लीची को खराब होने से बचाया जाएगा 

बिहार में सबसे अधिक लीची का उत्पादन होता है। लीची किसानों की सबसे बड़ी समस्या इस फसल का जल्द खराब होना है। सरकार किसानों की इस समस्या को दूर करने के प्रयास करने जा रही है। कृषि मंत्री चौहान ने बिहार दौरे के दौरान आज लीची किसानों से भी संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लीची किसानों ने मुझे बताया कि लीची के जल्दी खराब होने की प्रवृत्ति के कारण पैदावार को 48 घंटों के भीतर बेचना होता है, जिस कारण कभी-कभी कम दाम मिलते है। इस समस्या को दूर करने के लिए हम कदम उठाएंगे।

Also Read: महाराष्ट्र में भारी बारिश से प्याज की फसल बर्बाद, ₹1 लाख प्रति एकड़ मुआवजे की मांग

इस संबंध में केंद्रीय कृषि मंत्री ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों से शोध करने और ऐसी तकनीकों को अपनाने का निर्देश दिया जिससे लीची जल्दी खराब न हो और किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके। चौहान ने कोल्ड स्टोरेज की संख्या में वृद्धि की भी बात कही।

वैज्ञानिक गांव गांव जाकर किसानों से कर रहे हैं बात

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि खेती में चमत्कार और गंगा-यमुना की भांति ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ अनुसंधान प्रयोगशालाओं और कृषि क्षेत्रों के बीच की खाई को पाटने की एक पहल है। इस अभियान के तहत 16 हजार वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं से निकलकर गांव-गांव जाकर किसानों से बात कर रहे हैं।

बिहार में मक्के की खेती में तेजी से इजाफा हो रहा है। पहले जहां मक्का का उत्पादन प्रति हेक्टेयर 23 से 24 क्विंटल था, जो अब बढ़कर  50 से 60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हो गया है। मक्के का प्रयोग अब इथेनॉल में भी होने लगा है। जिससे मक्का के दाम में वृद्धि हुई है। चौहान ने हाल ही में चावल की दो नई किस्मों के विकसित किए जाने की भी जानकारी दी और बताया कि शोध के जरिए ऐसे दो नई किस्मों का निर्माण किया गया है जिसमें पानी भी 20 प्रतिशत कम लगेगा और उत्पादन 30 प्रतिशत बढ़ जाएगा।

Advertisement
First Published - June 2, 2025 | 7:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement